मुरैना में 50 साल के इनामी डकैत ने शादी के लिए 20 साल की लड़की के चाचा का किया अपहरण
चम्बल संभाग के मुरैना क्षेत्र में 50 वर्षीय गुड्डा गुर्जर नामक डकैत ने अपना घर बसाने के लिए 17 नवंबर को 20 साल की लड़की के चाचा का अपहरण कर लिया। डकैत ने लड़की के पिता मेहताब सिंह से कहा है की वह अपनी बेटी की शादी उससे करवा दे नहीं तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। गुरुवार को मेहताब ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया से अपने भाई और बेटी को बचाने की गुहार लगाई। वर्तमान में गुड्डा पर 70 हज़ार रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों हत्या, लूट एवं अपहरण सहित लगभग तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। गुड्डा की तलाश मुरैना के साथ-साथ धौलपुर (राजस्थान), भिंड, ग्वालियर एवं शिवपुरी पुलिस को भी है। मेहताब पुलिस पर गुड्डा को ना पकड़ने का आरोप लगा रहा है वहीँ इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेहताब अपनी लड़की की शादी एक 28 साल के युवक से कराना चाहता है जो हत्या के आरोप में जौरा की उप जेल में बंद है। वह युवक गुड्डा का विरोधी है इसलिए गुड्डा इस शादी के खिलाफ है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने दी ट्रांसपोर्टर्स को राहत, अब वाहन पर हर माह 700 नहीं, 200 रुपए प्रति सीट...
admin Oct 7, 2023 0 25
विधायक प्रवीण पाठक ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ़ में पढ़े कसीदे, वीडियो हुआ वायरल
admin May 23, 2022 0 83
18 जून 1858 को ग्वालियर में क्या हुआ था झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ
admin Jun 18, 2022 0 149
बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार कर पहुंचा पाकिस्तान, बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से मीटिंग कर सुरक्षित...
admin Dec 1, 2022 0 40
गंगा-जमुनी तहजीबः ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Apr 1, 2021 0 65