हरिद्वार से कांवर भरकर ग्वालियर आ रहे 8 कांवड़ियों को हाथरस में डंपर ने कुचला, 6 की मौत 2 घायल
हरिद्वार से कांवर भरकर ग्वालियर आ रहे 8 कांवड़िय हाथरस में दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात 1:30 बजे की हैं। एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 8 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों के नाम नरेश पुत्र रामनाथ, रमेश पुत्र नत्था सिंह, रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह और जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह हैं। वहीं एक अन्य विकाश पुत्र, प्रभु दयाल ने आगरा पहुँचते ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। बताया जा रहा कि हादसे का शिकार सभी लोग बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पीएम मोदी की हत्या करने का वीडियो हुआ वायरल, गृहमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने...
admin Dec 12, 2022 0 34
इसीलिए मनाया जाता है ह्यूमन राइट्स डे। जानिए क्या है इस साल की थीम ?
admin Dec 10, 2022 0 52
18 जून 1858 को ग्वालियर में क्या हुआ था झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ
admin Jun 18, 2022 0 149
ग्वालियर में नए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा मरीज़ हो रहे हैं ठीक, 24 घंटे में 631 मरीज़ मिले और 635...
admin Jan 24, 2022 0 77