पिता का ऑपरेशन कराने ग्वालियर आए बेटे की जेब से 80 हज़ार किए पार, CCTV में कैद हुए चोर।
ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पिटल में पिता का ऑपरेशन कराए आए बेटे के 80 हजार रुपए पेंट सहित पार करने वाले चोरों के CCTV फुटेज सामने आए हैं। वारदात रविवार दोपहर की है। शाम को ऑपरेशन होना था। बड़े बेटे ने पेंट की जेब में रुपए रखे थे। दोपहर में जब वह नहाने गया तो छोटे भाई को बाहर कपड़ों के पास बैठा गया था।
कुछ देर बाद वहां एक युवक आया और बात करने लगा। इसी बीच अन्य युवक रुपयों सहित पेंट उठाकर भाग गया। चोरी का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो चोरी करने वाले के साथ दो और बदमाश दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के जालौन निवासी छोटे सिंह कुशवाह के पिता गोपीचरण को किडनी के इलाज के लिए बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कुछ पैसे अस्पताल में जमा कराने के बाद 80 हजार रुपए छोटे सिंह ने अपनी जेब में ही खर्चे व दवाओं के लिए रखे हुए थे। रविवार दोपहर वह अस्पताल परिसर में लगे नल पर नहाने के लिए पहुंचे तो एक युवक उनके भाई आनंद को चकमा देकर पेंट उठाकर भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद अस्पताल में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देते हुए चोर दिखे हैं। फुटेज के मुताबिक बदमाशों की संख्या तीन थी।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 151
जमीन दिखाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ठगे 1.93 करोड़ रुपए, एफआईआर होने के बाद आरोपी हुए फरार
admin Oct 19, 2021 0 101
आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही अटके 1800 करोड़ से अधिक के विकास...
admin Oct 10, 2023 0 26
उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर प्रमोद कुमार ग्वालियर आए, रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरक्षण किया ।
admin Oct 11, 2021 0 85
नया बाजार में महिला को देवी के दर्शन करने के नाम पर उतरवाए 5 लाख रुपए के गहने, लेकर भागे
admin Oct 2, 2023 0 21