बैग से फिसली पिस्टलः अलीगढ़ के तीन संदिग्ध पकड़े, बोले-गलती से बैग में आई पिस्टल
बहोड़ापुर इलाके में ढाबे पर खाना खा रहे युवकों के बैग से सामान निकालते समय पिस्टल नीचे गिर गई। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची, तो तीन संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। युवकों से बरामद पिस्टल के बारे में पूछा, तो उनका कहना था कि वह इंदौर पुलिस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं। यह पिस्टल गलती से कपड़ों के साथ बैग में आ गई। पिस्टल के लाइसेंस के बारे में पूछने पर पता चला कि अवैध ढंग से खरीदी है। घटना बहोड़ापुर के अशोका ढाबा पर शुक्रवार रात की है। तीनों युवकों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि अशोका ढाबे पर खाना खा रहे तीन युवकों के पास पिस्टल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर संदेहियों को थाने लाकर पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी पहचान सुनील पुत्र रघुवीर सिंह जाट, दुर्गेश कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह जाट तथा इमरान पुत्र राजउद्दीन खान निवासी अलीगढ़ के रूप में दी है। पूछताछ में पता लगा है कि पिस्टल अवैध तरीके से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह पुलिस भर्ती के लिए इंदौर जा रहे थे और गलती से बैग में पिस्टल चली आई थी। ग्वालियर पहुंचे तो उनकी कार खराब हो गई। तब उनके एक साथी ने जाने से इनकार करते हुए अपने कपड़े बैग से निकाले, तो पिस्टल गिर गई और वह पकड़े गए। साथ ही बताया कि उनके यहां पिस्टल रखना एक आम बात है। पिस्टल के दस्तावेज मांगने पर बताया कि वह उन्होंने अवैध रूप से खरीदी है। अब पुलिस उनका रिकाॅर्ड पता लगा रही है, क्योंकि इंदौर में कोई पुलिस भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में यह युवक अलीगढ़ से किस मकसद से ग्वालियर आए थे, इसका पुलिस पता लगा रही है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
आज के इस शो में हम आपको "अल्फांज़ो रेस्टोरेंट" के "छोले कुलचे और चटपटी चाट" खिलाने वाले हैं
admin Nov 25, 2022 0 43
भाजपा ने 6 वर्ष के लिए बागी प्रत्याशियों को किया निष्कासित, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे है चुनाव...
admin Jul 4, 2022 0 49
MP BANK FRAUD - साइकिल पर चलने वाले व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी पर...
admin May 26, 2023 0 50
बिना जानकारी के आशीष चतुर्वेदी को बनाया गया बैंक फ्रॉड का शिकार, मामले को पुलिस...
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 2466
बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार कर पहुंचा पाकिस्तान, बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से मीटिंग कर सुरक्षित...
admin Dec 1, 2022 0 40
ग्वालियर फूडीज को हम खिलाने वाले हैं महाराजा मील और रवा अनियन मसाला डोसा
admin Sep 9, 2022 0 67
ग्वालियर में नियमों से खिलवाड़ः लाइसेंस निरस्त होने के...
admin Oct 27, 2021 0 183
Gwalior Impact Sting Operation