ग्वालियर में सब्ज़ी खरीदने जा रही महिला को तेज़ रफ़्तार वाहन ने कुचला, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
पढ़ें पूरी खबर :-
ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने एक महिला की जान ले ली। महिला सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी। वह रास्ता पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार वाहन उसे रौंद गया। बीच बाजार सड़क हादसा हुआ, लेकिन किसी ने टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं की। घायल महिला को कुछ राहगीर पास ही बिड़ला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। गोला का मंदिर अमलताश कॉलोनी निवासी सोनू हाउसवाइफ थी। उनके पति सुनील अहमदाबाद की एक कंपनी में काम करते है। बेटा और सोनू दोनों ही ग्वालियर में रहते है। हर रोज की तरह सोनू सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रही थी। अभी वह सिद्धार्थ कूलर के सामने पहुंचकर सड़क क्रॉस कर रही थी कि तभी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक वहां से भाग निकला।राहगीरों ने घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति दो दिन पहले ही अहमदाबाद से ग्वालियर आया है। यहां उसे कुछ काम था। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतका का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 33
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 33
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्राफी में पकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल किया अपने नाम
admin Dec 22, 2021 0 53
जानिए सड़क, पानी, रोशनी व्यवस्था, महिला सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ग्वालियर महापौर...
admin Jun 30, 2022 0 107
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
admin Aug 17, 2023 0 23
आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही अटके 1800 करोड़ से अधिक के विकास...
admin Oct 10, 2023 0 31
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 1096
18 जून 1858 को ग्वालियर में क्या हुआ था झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ
admin Jun 18, 2022 0 153