बच्चों को वैक्सीन की उम्मीद जगी: एम्स डायरेक्टर ने कहा- देश में सितंबर से लग सकता है बच्चों को कोराना का टीका
‘द लैंसेट’ की एक स्टडी के अनुसार बच्चों के साथ रहने पर बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा
नई दिल्ली. एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि भारत में सितंबर से बच्चों को कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि तीन कंपनियों की वैक्सीन को अगस्त-सितंबर तक अप्रूवल मिलने की उम्मीद है। इससे बच्चों को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सकता है। इससे वायरस की ट्रांसमिशन चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। एनडीटीवी के हवाले से डॉ. गुलेरिया ने कहा कि जायडस ने ट्रायल पूरे कर लिए हैं और इमरजेंसी ऑथराइजेशन का इंतजार है। भारत बायोटेक के कोवैक्सिन ट्रायल भी अगस्त-सितंबर तक पूरे हो जाने की उम्मीद है। तब तक इस वैक्सीन को अप्रूवल भी मिल जाएगा। फाइजर वैक्सीन को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही अप्रूव कर दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि सितंबर से हम बच्चों को वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। देश में अब तक वैक्सीन की 42 करोड़ डोज लगाई गई हैं। बच्चों के साथ रहने पर बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा 18 से 30 प्रतिशत बढ़ जाता है। ‘द लैंसेट’ की एक स्टडी में यह बात सामने आई है। यही वजह है कि लोग बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित हैं।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी राहगीर?
admin Sep 26, 2021 0 3623
ग्वालियर में नियमों से खिलवाड़ः लाइसेंस निरस्त होने के...
admin Oct 27, 2021 0 184
Gwalior Impact Sting Operation
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 2609
ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin May 26, 2021 0 107
ग्वालियर में शादियों के लिए आई नयी कोरोना गाइडलाइन्स, बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगी एंट्री
admin Dec 1, 2021 0 106