ग्वालियर में जौरासी घाटी पर एक्सीडेंटः तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर पलटी, 5 घायल, दो की हालत गंभीर
ग्वालियर से दतिया स्थित पीतांबरा पीठ के दर्शन करने निकला परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार की कार जौरासी घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार कई पलटी खाते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में कार में सवार परिवार के सभी 5 सदस्य घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पर हजीरा बिरला नगर स्थित न्यू कॉलोनी में रहने वाले निखिल शर्मा पुत्र मिथलेश शर्मा अपनी मां पुष्पा शर्मा, बहन प्रीति व पड़ोसी मीना राय व पूजा राय के साथ शनिवार सुबह पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए निकले थे। निखिल की कार क्रमांक UK 04 T 7065 झांसी रोड हाईवे पर जौरासी घाटी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क पर लहराई और सड़क किनारे एक गड्ढे में पहिया जाते ही वह कई बार पलटते हुए एक दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलौआ पॉइंट पर पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र मौर्य व चालक अरविंद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। निखिल और पूजा राय को ज्यादा गंभीर चोट लगी हैं। कार एक साथ कई पलटी खाने के बाद दीवार से जा टकराई। कार में सवार सभी यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। समय रहते पुलिस की व स्थानीय लोगों ने लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया है। जहां उनको समय पर इलाज मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि दो की हालत गंभीर है, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से कंट्रोल में हैं।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर फूडीज को हम खिलाने वाले हैं महाराजा मील और रवा अनियन मसाला डोसा
admin Sep 9, 2022 0 71
ग्वालियर में भगवान शिव का वह मंदिर जिसका शिवलिंग कई हाथियों के बल से भी हिला नहीं
admin Oct 25, 2021 0 974