ग्वालियर के प्रख्यात कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता को उन्ही के किरायदारों ने चुना लगा दिया, महेश शर्मा (मुद्गल) एवं उमेश उप्पल पर FIR दर्ज

<p><strong>ग्वालियर के प्रख्यात कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता को उन्ही के किरायदारों ने चुना लगा दिया, महेश शर्मा (मुद्गल) एवं उमेश उप्पल पर FIR दर्ज</strong></p>

पूरी खबर पढ़ें:

ग्वालियर के प्रख्यात कोचिंग संचालक अज्ञात गुप्ता को उन्ही के किरायदारों ने चुना लगा दिया। अज्ञात गुप्ता की 63 खुशी टावर नामक एक चार मंजिला बिल्डिंग लक्ष्मीबाई कॉलोनी में है। इस बिल्डिंग की कीमत 10 करोड़ रुपए है। यह बिल्डिंग उनके और उनकी पत्नी मोहिनी गुप्ता के नाम पर दर्ज है। उन्होंने इस बिल्डिंग की पहली मंजिल महेश कुमार शर्मा (मुदगल) एवं उमेश उप्पल को तकरीबन एक साल पहले किराए पर दी थी। जिसका किराया 1 लाख 5 हजार रुपए तय हुआ। इसके बाद किरायदारों ने तीन महीने तक तो किराया दिया लेकिन उसके बाद उन्होंने तंगी का हवाला देकर अज्ञात गुप्ता को किराया देना बंद कर दिया।

कुछ समय पहले अज्ञात गुप्ता 4 दिन के लिए आगरा गए थे। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठा कर उमेश और महेश ने बिल्डिंग की  पहली मंजिल अभिमन्यु राय को 1 लाख 17 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराए पर दे दी। उन्होंने स्वयं को बिल्डिंग का मालिक बताकर अभिमन्यु से 2 महीने का किराया 2 लाख 34 हजार, सिक्योरिटी के रूप में और एक महीने का एडवांस किराया 1 लाख 17 हजार रुपए मिलाकर कुल 3 लाख 50 हजार ले लिए। 

2 दिन पहले जब अज्ञात बिल्डिंग पर पहुंचे तो अभिमन्यु को वहां देख कर चौंक गए। अभिमन्यु ने उन्हें पूरा वाकया बताया। इसके बाद जब अज्ञात ने महेश एवं उमेश से मामले के बारे में बात की तो उन्होंने गाली-गलौच चालू कर दी। इस पर अज्ञात ने पड़ाव थाने में दोनो के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।