ग्वालियर में माँ से बहस होने पर नाराज युवक ने लगाई फांसी
ग्वालियर में एक 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात बेलदारों का पुरा जनकगंज की है। युवक नशे का आदी था। युवक के देर रात घर लौटने पर उसकी माँ से बहस हो गई थी। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दिलीप है और वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। रविवार देर रात वह दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौटा। मां ने उसको देर से आने के लिए टोका तो दिलीप ने बहस की और नाराज होकर अपने रूम में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां उसे खाने की पूछने के लिए पहुंची तो दरवाजा अंदर से खुला था। कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बेटे को फांसी पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आवाज सुनकर अन्य परिजन वहां पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया है। दिलीप को नशे की लत जरुर थी, लेकिन कोई और आरोप नहीं था। परिजन ने बताया कि शाम तक वह काफी खुश नजर आ रहा था। पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस को मानना है कि नशे की लत के चलते उसने यह कदम उठाया। फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 11
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 6
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 11
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 6
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आभा परमार को फिल्म देखने के लिए पूछा
admin Jul 9, 2022 0 85
गंगा-जमुनी तहजीबः ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Apr 1, 2021 0 65
आज के इस शो में हम आपको "अल्फांज़ो रेस्टोरेंट" के "छोले कुलचे और चटपटी चाट" खिलाने वाले हैं
admin Nov 25, 2022 0 43
बात है! यादाश्त की, ज़िम्मेदारी की, योगदानों की, लापरवाही की।
admin Apr 24, 2023 0 104
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
admin Aug 17, 2023 0 20