ग्वालियर में बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की हत्या, परिजनों ने 5 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

ग्वालियर में वार्ड 3 के बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की देर रात लाठी-सरियों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना मुरार थाना क्षेत्र की है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। एक दिन पहले शैलू की मैरिज एनिवर्सरी थी। वह घर से खाना लेने निकला था। जिसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे उन्हें यह सूचना मिली थी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां शैलू लहूलुहान पड़ा था। परिजन उसे लेकर जेएच हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ इलाज़ के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शैलू की पत्नी राधा ने 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शैलू का भूरा तोमर नामक युवक से एक दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर भूरा तोमर ने अपने लोगों के साथ साज़िश कर पार्षद की हत्या की है। वहीं पार्षद की हत्या के विरोध में परिजन और रिश्तेदारों ने मुरार ठाणे का घेराव कर दिया। मौके पर एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में आज भी संरक्षित है संविधान की मूल प्रति
admin Nov 26, 2022 0 6
उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर प्रमोद कुमार ग्वालियर आए, रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरक्षण किया ।
admin Oct 11, 2021 0 50
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 222
वर्ल्डकप का सपना टूटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया, भारत टूर्नामेंट से हुआ बाहर
admin Nov 10, 2022 0 2
आज के इस शो में हम आपको "अल्फांज़ो रेस्टोरेंट" के "छोले कुलचे और चटपटी चाट" खिलाने वाले हैं
admin Nov 25, 2022 0 1