शहर में फिर लौटा कोरोना, बीते दिन मिले 3 संक्रमित
देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है। हर रोज़ देश में कोविड के केसेस मिल रहे है। वहीं अब शहर में भी कोरोना वापस दस्तक दे चुका है। शहर में बीते 24 घंटे में तीन संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। जिसमें एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा अस्पताल से गायब है। शादी-समारोह और बाजार में उमड़ी भीड़ ने कोरेाना का खतरा और भी बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग में सुस्ती भी कोरोना को रफ्तार दे रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया जिसमें 165 लोगों की जांच में 3 संक्रमित बताए गए हैं। वहीँ जिला स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अब हर दिन हेल्थ बुलेटिन जारी होगा।संक्रमित पाए जाने वालों में बड़ागांव के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग है। जिन्हे एक भी टीका नहीं लगा है। अल्कापुरी के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग दो दिन पहले दिल्ली से लौटे थे, उन्हें बुखार आया तो कोविड की निजी लैब में जांच कराई, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि तीसरा मामला मुरार बारादरी की रहने वाली 23 वर्षीय युवती है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
MP VIDHANSABHA ELECTIONS : कांग्रेस का गढ़ सेवड़ा के अंदर जनता चाहती युवा प्रतिनिधित्व,...
admin May 24, 2023 0 128
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए, सेवड़ा विधान सभा का एक चुनावी विश्लेषण।
ग्वालियर फूडीज को हम खिलाने वाले हैं महाराजा मील और रवा अनियन मसाला डोसा
admin Sep 9, 2022 0 71
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 154
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी राहगीर?
admin Sep 26, 2021 0 3625