ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम पर क्राइम ब्रांच ने छापामार पकड़ा एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज का अनाज, एक हजार बोरियां की सील
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज का अनाज मिलने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर दो कंपनियों के गोदामों में रखे गए अनाज की जांच की है। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित श्रीराम एग्रो इंडस्ट्रीज और एक ट्रेडिंग कंपनी पर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा दबिश दी गई तो वहां मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज के वारदाना में रखा गया गेहूं, बाजरा और चावल पाया गया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन की टीम ने सरकारी बोरियों में रखे अनाज की 1300 बोरियां सील कर दीं। दोनों कंपनियों के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। गोदाम की देखरेख करने वाले आलोक गुप्ता का कहना है कि यह अनाज का गोदाम पंकज अग्रवाल का है। यह कार्रवाई किस लिए हो रही है। मुझे कुछ मालूम नहीं है। क्राइम ब्रांच से एसडीएम को सूचना दी गई थी कि इस अनाज के गोदाम पर गेहूं चावल बाजरा अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा है। जिसके आधार पर अधिकारी यहां कार्रवाई करने के लिए आए हुए हैं। मौके पर जो बारदाना मिला है, वह टीडीएस कंपनी का है। इसके लिए मालिक को बुलाकर माल चेक किया जा रहा है। वहीं मंडी सचिव गजेन्द्र सिंह तोमर और तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ के मुताबिक यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
आज हम आपको खिलाने वाले हैं, ग्वालियर की सबसे बेहतरीन फालूदा कुल्फी
admin Apr 24, 2022 0 73
मध्यप्रदेश में अब कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु, राज्यपाल की अध्यक्षता में बैठक में हुआ प्रस्ताव पारित
admin Dec 8, 2022 0 26
सिंधिया समर्थक पप्पन शर्मा की भतीजी लापता, बोले-‘लाडली’ नहीं मिली तो सड़क पर उतरूंगा
admin May 17, 2023 0 100
2018 में सीएम शिवराज की सरकार बनवाने वाले सिंधिया के ख़ास समर्थक, पुनीत शर्मा की...
भ्रष्टाचारियों की लापरवाही का शिकार हुई 9 साल की मासूम छात्रा, घाटीगांव के सरकारी स्कूल का प्रवेश द्वार गिरने...
admin Dec 14, 2022 0 54
ग्वालियर के लड़के ने की मोरक्को की लड़की से की शादी, कहा "ना धर्म बदलूँगा, ना देश छोडूंगा"
admin Jan 20, 2022 0 210