ऊर्जा मंत्री ने आधी रात किला गेट पर चौपाल लगा सुनी आम जन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर हर रोज अपने अनोखे कामो के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते है। कभी वह सड़क बनने के लिए चप्पल छोड़ देते है तो कभी नाली में उतरकर सफाई करने लग जाते है। एक बार ऊर्जा मंत्री ने फिर कुछ ऐसा किया है जिससे वो चर्चाओं में है। सिंधिया के समर्थक मंत्री ने ग्वालियर की 7 डिग्री सेल्सियस की सर्दी में रोड पर जन चौपाल लगाकर और नंगे पैर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। दरअसल बीती रात को ऊर्जा मंत्री शहर में फूलबाग-सेवा नगर से लेकर किलागेट और हजीरा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले थे। लेकिन किला गेट चौराहे पर जाकर मंत्री तोमर अचानक रुक गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों और अपने समर्थकों से बोले "आज रात में यहीं रुकूंगा"। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों ,व्यापारियों के मकान और दुकानें सड़क चौड़ीकरण में टूटी हैं उनका त्याग और बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। सड़क का विकास कार्य तेजी से और समय सीमा में पूरा हो इसलिए मैं अपने स्थानीय लोगों और साथियों के साथ पूरी रात किला गेट चौराहे पर गुजारुंगा। ऊर्जा मंत्री के इतने कहते ही अधिकारियों ने आनन-फानन में किला गेट चौराहे पर तंबू लगाया गया और अधिकारियों के साथ मंत्री तोमर ने विकास कार्यों को लेकर चर्चा की वहीं जन चौपाल के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों व्यापारियों- निवासियों से वन टू वन चर्चा की और लोगों की समस्या के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
इसीलिए मनाया जाता है ह्यूमन राइट्स डे। जानिए क्या है इस साल की थीम ?
admin Dec 10, 2022 0 5
ग्वालियर में इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जॉब न मिलने से था परेशान
admin Dec 5, 2022 0 1
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू राय ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पर लगाए आरोप
admin Jun 22, 2022 0 41
भ्रष्टाचारियों की लापरवाही का शिकार हुई 9 साल की मासूम छात्रा, घाटीगांव के सरकारी स्कूल का प्रवेश द्वार गिरने...
admin Dec 14, 2022 0 5
नगर निगम के संग्रहालय में बनेंगी मॉडन आर्ट गैलरी, अपर आयुक्त ने दिए निर्देश
admin Dec 8, 2022 0 0