ग्वालियर में इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जॉब न मिलने से था परेशान

ग्वालियर में गोले का मंदिर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम पुष्पेंद्र उर्फ़ शुभम शर्मा है। वह जॉब न मिलने से काफी परेशान था। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र ने ग्वालियर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की थी। डिग्री पूरी होने के बाद से ही वह अच्छी जॉब के लिए तलाश कर रहा था। बार-बार इंटरव्यू में आकर कुछ जगह से मिले रिजेक्शन के कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। रविवार को पुष्पेंद्र के माता पिता शादी समारोह में शामिल होने भिंड गए थे। सोमवार सुबह जब वे लौटे तो कमरे के अंदर बेटे को फंदे पर लटका देखा। पुष्पेंद्र के माता पिता का कहना है कि लग ही नहीं रहा था वह असामान्य है। रोज की तरह बात कर रहा था। उसने उन्हें अहसास भी नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या चल रहा है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। पुलिस को आत्महत्या का कारण इंजीनियर को जॉब न मिलने के कारण डिप्रेशन में होने की बात पता चली है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आभा परमार को फिल्म देखने के लिए पूछा
admin Jul 9, 2022 0 27
चंबल की ईशा ने दिखाया दम, भारत को एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे दिलाया रजत पदक
admin Dec 28, 2021 0 45
ग्वालियर में भगवान शिव का वह मंदिर जिसका शिवलिंग कई हाथियों के बल से भी हिला नहीं
admin Oct 25, 2021 0 326
भारत की पहली पैराकेनो एथलीट जिसने क्वालीफाई किया टोक्यो 2020 पैरालिंपिक
admin Dec 16, 2021 0 23
क्राइम ब्रांच ने उटीला में चल रहे जुए के अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, 11 लोग पकड़े
admin Dec 16, 2022 0 21
पीएम मोदी की हत्या करने वाले बयान पर कांग्रेस ने राजा पटेरिया को भेजा नोटिस, तीन दिन में माँगा जवाब
admin Dec 13, 2022 0 5