G20 संस्कृति कार्य समिति की पहली बैठक 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक नगर खजुराहो में चार दिवसीय 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक G20 संस्कृति कार्य समिति की पहली बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस बैठक के पहले दिन से ही कुछ ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं, जिनमें से विदेशों से वापस लाई गईं 25 मूर्तियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहने वाली हैं।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किया जाएगा। G20 सम्मलेन में खजुराहो डांस फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान विदेशी मेहमानों को खुजराहो के मंदिरों का भ्रमण भी करवाया जाएगा, साथ ही G20 आर्केस्ट्रा, डिजिटल संग्रहालय, कविताओं की पुस्तक पेश की जाएगी। इस कार्य समिति की चार बैठकें होने वाली हैं। पहली खजुराहो, दूसरी भुवनेश्वर, तीसरी हम्पी और चौथी बैठक वाराणसी में होगी।भारत द्वारा G20 की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” यानि एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ रखी गई है।
क्या है G20?
वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए एक मंच के रूप में एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में G20 की स्थापना की गई थी। G20 के अंतर्ग्रत दुनिया के २० देश शामिल है, जो की हैं, इंडिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मेक्सिको, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, रूस, सऊदी अरबिया, साउथ अफ्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका, यूरोपियन यूनियन।
G20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक प्रेसीडेंसी के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। G20 ने शुरुआत में बड़े पैमाने पर व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन इसके बाद से इसने व्यापार, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार विरोधी सहित अपने एजेंडे का विस्तार किया।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 29
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 29
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 72
इधर-उधर से
दंदरौआ धाम पर जेसीबी और मिक्सर मशीन में बनाया जा रहा है भंडारा प्रसाद, वीडियो वायरल
admin Nov 17, 2022 0 74
जमीन दिखाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ठगे 1.93 करोड़ रुपए, एफआईआर होने के बाद आरोपी हुए फरार
admin Oct 19, 2021 0 56
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आभा परमार को फिल्म देखने के लिए पूछा
admin Jul 9, 2022 0 35
शहर का एक रोडसाइड डेंटिस्ट जो लोगों की मुस्कान वापस लौटाता है।
admin Sep 17, 2022 0 22