ग्वालियर में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म
ग्वालियर में एक छात्रा को उसके ही दोस्त ने 25 दिन तक बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 7 मार्च की है। लड़के ने लड़की को मिलने बुलाया और फिर उसे किडनैप कर लिया।आरोपी और छात्रा के बीच फ्रेंडशिप सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। मुरार के सुंदरनगर काशीपुरा की रहने वाली 14 साल की छात्रा 7 मार्च को फ्रेंड से मिलने जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।चिंतित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो आखिरी बार सिंहपुर रोड पर उसका मोबाइल एक्टिव दिखा।अब पुलिस ने सिंहपुर रोड के आसपास के CCTV फुटेज देखना शुरू किए। 12 जगह लगे CCTV कैमरों को बार-बार देखा, तब जाकर बाइक दिखी। बाइक के नंबर को ट्रेस कर पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची।छात्रा ने बताया कि आरोपी बलराम जाटव से उसकी जान-पहचान 8 महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई। हम दोस्त बन गए और बातचीत होने लगी। 7 मार्च को बलराम ने उसे मिलने बुलाया। वह बाइक से उसे लेकर घर पहुंचा। वहां धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लेकर हस्तिनापुर में अपने मौसा के खाली घर में रखा। यहां भी उसने कई बार दुष्कर्म किया। मुरार TI शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपी बलराम जाटव को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8