ग्वालियर कलेक्टर का फरमान- महिला सरपंच की जगह पति या अन्य व्यक्ति ने किया ग्राम पंचायत का संचालन तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियों द्वारा बैठकों के संचालन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने को लेकर लिखित में निर्देश जारी किये है। पत्र के मुताबिक अब त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर कोई और व्यक्ति ग्राम सभा व ग्राम पंचायत इत्यादि की बैठक में भाग नहीं ले सकेगा। कलेक्टर ने निर्देश में लिखा कि सरपंच या पंच के पद पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधि के स्थान पर यदि उनके पति या किसी अन्य परिजन द्वारा ग्राम पंचायत या ग्राम सभा की बैठक में भाग लिया जाए तो ऐसी महिला सरपंचों व पंचों को पद से हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिये चुनी गईं महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि महिला पदाधिकारियों के स्थान पर ग्राम पंचायत व ग्राम सभा की बैठकों का संचालन उनके पति अथवा परिजनों द्वारा किया जाना वर्जित है। इस सिलसिले में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला, जनपद व ग्राम पंचायतों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिये आरक्षित किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 27
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
लोकप्रिय
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 27
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
शहर का एक रोडसाइड डेंटिस्ट जो लोगों की मुस्कान वापस लौटाता है।
admin Sep 17, 2022 0 73
नया बाजार में महिला को देवी के दर्शन करने के नाम पर उतरवाए 5 लाख रुपए के गहने, लेकर भागे
admin Oct 2, 2023 0 25
ग्वालियर में कोरोना की वापसी, 48 घंटे में मिले 4 नए संक्रमित
admin Dec 4, 2021 0 101
मध्यप्रदेश में स्क्रैप व सरकारी वाहनों की नीलामी पर जल्द पूरी तरह से लगेगी रोक
admin Sep 14, 2023 0 56