इंसानियत शर्मसारः ग्वालियर में कोविड पॉजिटिव महिला मरीज के साथ रेप की कोशिश
ग्वालियर के लोटस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव शिवपुरी निवासी महिला के साथ वार्डबॉय ने चेकअप का बहाना कर रेप की कोशिश की। महिला ने अपने परिजनों को इस मामले से अवगत कराया, तो उन्होंने कंपू थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर वार्डबॉय को बचाने के आरोप भी लग रहे हैं।
दरअसल, शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी निवासी महिला को कोरोना पॉजिटिव होने पर गत 16 अप्रैल को लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल में भर्ती कराया गया था। गत 17 अप्रैल शनिवार को ऑक्सीजन लेवल 85 प्रतिशत पहुंचने पर उन्हें ऑक्सीजन लगा दी गई। इसी दौरान शनिवार की रात लगभग 11 बजे वार्ड बॉय विवेक लोधी महिला के कमरे में पहुंचा और तबियत पूछने के बहाने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया, तो वार्ड बॉय वहां से चला गया। इसके एक घंटे बाद विवेक फिर कमरे में आया और दोबारा छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने अपने परिजनों को इस मामले से अवगत कराया, तो उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और अस्पताल प्रबंधन से भी शिकायत की। ऐसे में आरोपी ने परिजनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने सुबह कंपू थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर के सरकारी स्कूलों में लगेगा 35 हज़ार विद्यार्थियों को कोरोना का टीका
admin Dec 29, 2021 0 71
अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का दुखद निधन, मिर्जापुर सीरीज में निभाया था ललित का किरदार
admin Dec 2, 2021 0 77
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 2466