दहेज़ में कार न मिलने पर पति ने सोशल मीडिया पर वायरल किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो, पुलिस ने केस दर्ज़ कर आरोपी की तलाश शुरू की

ग्वालियर में पति-पत्नी के रिश्ते को तार तार करता एक मामला सामने आया है, जहाँ पति ने दहेज़ की मांग पूरी न होने पर पत्नी से विवाद होने के कारण अपने बेड रूम के प्राइवेट फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब महिला को उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से इन वीडियो के वायरल होने की खबर मिली तो उसने विरोध किया। जिस पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला शहर के लधेड़ी मछली मंडी की रहने वाली है। दो साल पहले उसकी शादी दतिया निवासी एक युवक से हुई थी जो कि प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शादी में महिला के परिजन ने लड़के को दहेज में बुलेट (बाइक) दी थी। शादी के छह महीने बाद युवती को उसका पति परेशान करने लगा। वह बुलेट की जगह कार की मांग करने लगा। इसी को लेकर उसने कई बार महिला के साथ मारपीट भी की। जिसके कारण पीड़िता ग्वालियर अपने मायके आ गई। यहां महिला थाने में उसने घरेलू हिंसा की शिकायत कर दी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए पति लगातार पत्नी पर दबाव डाल रहा था। युवक उसे केस वापस न लेने पर उसके फोटो-वीडियो वायरल कर देने की धमकी देता था। लेकिन महिला ने मामला वापस लेने से साफ मना कर दिया। जिस पर आरोपी पति ने पत्नी के साथ बेडरूम के कुछ वीडियो वायरल कर दिए। महिला को उसके रिश्तेदारों ने कॉल कर इस घटना के बारे में बताया। पता चलते ही महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकाने व वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
वर्ल्डकप का सपना टूटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया, भारत टूर्नामेंट से हुआ बाहर
admin Nov 10, 2022 0 2
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी राहगीर?
admin Sep 26, 2021 0 1701
मप्र में कोरोना से संबंधित सभी रोक खत्म, मेलों पर प्रतिबंध और नाइट कर्फ्यू भी हटेगा
admin Nov 17, 2021 0 32
क्या कैलीग्राफी है गुड करियर ऑप्शन? वर्ल्ड कैलीग्राफी डे पर जानिये शहर की प्रोफेशनल कैलीग्राफर गरिमा...
admin Aug 10, 2022 0 23
भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीजेपी का कांग्रेस को झटका, कमलनाथ के खास नरेंद्र सलूजा ने थामा बीजेपी का दामन...
admin Nov 25, 2022 0 3