ग्वालियर में पति से नाराज महिला ने खाया सल्फास, इलाज़ के दौरान महिला की हुई मौत
ग्वालियर के कंपू स्थित गुढ़ा गुढ़ी का नाका पर रामवीर स्कूल के पास रहने वाली निर्वेश जाटव ने अपने पति जितेंद्र जाटव से किसी बात से नाराज होकर घर में गेहूं की बोरी में रखी सल्फास की गोली खा ली। गोली खाते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत को बिगड़ता देख परिजन उसे पड़ाव चौराहा स्थित केएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला के शव को पीएम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि जिस वक्त महिला ने सल्फास की गोली खाई उस समय उसका पति मजदूरी करने घर से बाहर गया हुआ था। परिजन ने बताया है कि मृतक के 4 साल के बेटे ने बताया था कि वह अपनी मां के साथ सो रहा था लेकिन कुछ देर बाद मां उठी और किचन में रखी गेहूं की बोरी में से कुछ निकालकर खा लिया। इसके बाद से ही मां की तबीयत बिगड़ गई थी।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
चंद्रयान-3 ने चौथा चरण किया पार चन्द्रमा से केवल 163km दूर, आज लैंडर और प्रॉपल्शन...
admin Aug 17, 2023 0 23
जानिए सड़क, पानी, रोशनी व्यवस्था, महिला सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ग्वालियर महापौर...
admin Jun 30, 2022 0 107
मप्र में कोरोना से संबंधित सभी रोक खत्म, मेलों पर प्रतिबंध और नाइट कर्फ्यू भी हटेगा
admin Nov 17, 2021 0 46
बात है! यादाश्त की, ज़िम्मेदारी की, योगदानों की, लापरवाही की।
admin Apr 24, 2023 0 107