ग्वालियर में युवक ने दोस्त से परेशान होकर किया सुसाइड, 15 साल के लड़के पर शोषण का आरोप

ग्वालियर में 20 साल के छात्र ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें 15 साल के लड़के को समलैंगिक बताते हुए उसके शोषण से परेशान होकर जान देने का जिक्र है। घटना शहर के हजीरा स्थित तिकोनिया पार्क कांचमील की है। यहां का रहने वाला साहिल चौहान मेकअप आर्टिस्ट की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात वह कोचिंग से लौटा और अपने कमरे में चला गया। परिजन को लगा कि वह थका हुआ है। देर रात जब मां उसे देखने पहुंची तो उसका शव पंखे से फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसे पढ़ने के बाद सभी का दिमाग सकते में आ गया। नोट में लिखा था - मेरे साथ पास ही रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने गलत काम किया। वो शोषण कर रहा था। ब्लैकमेल कर रहा था कि उसकी बात नहीं मानी तो उसे फंसा देगा। वह मुझसे लगातार पैसे ले रहा था। अपनी बात किसी को इसलिए नहीं बता पा रहा था कि लड़का मुझसे उम्र में छोटा था और कोई मुझ पर विश्वास नहीं करेगा। इससे काफी परेशान हो चुका हूं। अब वह अपना बदला लेकर खुद की जान दे रहा हूं। माता-पिता के लिए उसने लिखा- अगला जन्म लेकर आपसे मिलूंगा। सुसाइड नोट पढ़ने के बाद जब पुलिस 15 साल के लड़के के घर पहुंची तो पता चला कि वो तो मंगलवार सुबह 11 बजे से ही लापता है।पुलिस अफसरों ने लड़के की तलाश के लिए चार टीमें बनाईं हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 29
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 16
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 29
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 16
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
ये भी पढ़ें
-
बात है! यादाश्त की, ज़िम्मेदारी की, योगदानों की, लापरवाही की।
admin Apr 24, 2023 0 58
इधर-उधर से
टी-20 वर्ल्डकप 2022 की अनुसूची जारी, भारत का पहले मैच 23 अक्टूबर को पकिस्तान से
admin Jan 21, 2022 0 42
भाजपा महापौर प्रत्याशी के फेसबुक पोस्ट के कैप्शन से अनूप मिश्रा का नाम नदारद, पोस्ट वायरल
admin Jul 2, 2022 0 31
शहर का एक रोडसाइड डेंटिस्ट जो लोगों की मुस्कान वापस लौटाता है।
admin Sep 17, 2022 0 28
दतिया में आज से शुरू होगा दतिया गौरव दिवस, शहर भ्रमण पर निकलेंगी माँ पीतांबरा
admin May 4, 2022 0 30
ग्वालियर में नियमों से खिलवाड़ः लाइसेंस निरस्त होने के...
admin Oct 27, 2021 0 139
Gwalior Impact Sting Operation