ग्वालियर में युवक ने छात्रा से दोस्ती के बहाने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख रूपए
ग्वालियर में दसवीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने भाई की मदद से दोस्ती की और अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी पिंटो पार्क निवासी पंद्रह वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके घर के सामने ही अनूप गुर्जर नामक युवक रहता है। वर्ष 2019 में अनूप ने छात्रा की दोस्ती अपने भाई बलराम गुर्जर से कराई थी। इसके बाद वर्ष 2020 में बलराम ने छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। शोषण से परेशान होकर छात्रा ने बलराम से बात करना बंद की तो बलराम और अनूप ने उसका रास्ता रोका और उसके फोटो व वीडिय़ो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपए की मांग की है। धमकी से घबराई छात्रा ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और थाने में शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 31
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
मणिपुर में हुई शर्मशार कर देने वाली घटना, भीड़ दो महिलाओं को नग्न अवस्था में रोडों पर घुमाती नजर आई
admin Jul 20, 2023 0 45
इंदौर में जुटी व्यापमं व्हिसल ब्लोअर्स की तिकड़ी, कोरोना काल में हुई गड़बड़ियों को जल्द करेंगे उजागर
admin Jul 16, 2021 0 287
जमीन दिखाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ठगे 1.93 करोड़ रुपए, एफआईआर होने के बाद आरोपी हुए फरार
admin Oct 19, 2021 0 104
भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से लिया संन्यास
admin Dec 24, 2021 0 112
ग्वालियर की अंजलि गुप्ता बत्रा अपने बिजनेस और सोशल वर्क से कर रही हैं लोगों को मोटिवेट
admin Apr 21, 2022 0 81