ग्वालियर में बॉयफ्रेंड ने MMS बनाकर गर्लफ्रेंड से की डेढ़ लाख की डिमांड, घबराकर युवती ने पी लिया एसिड

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक 22 वर्षीय युवती का उसके बॉयफ्रेंड ने अश्लील MMS बना लिया। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। बॉयफ्रेंड उससे 1.5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। ऐसा न करने पर उसका MMS वायरल करने की धमकी दे रहा है। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने आत्महत्या करने के लिए एसिड पी लिया। घटना रविवार रात की है। जब युवती की हालत बिगड़ी, तो परिजन को उसके एसिड पीने का पता लगा। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर के जनक हॉस्पिटल के पास रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। रविवार रात उसने अचानक एसिड पी लिया। एसिड गले में जाते ही वह जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर परिजन उसके रूम तक पहुंचे। वहां एसिड की खाली बोतल देखकर तत्काल समझ गए कि बेटी ने गलत कदम उठा लिया है। तत्काल परिजन ने डायल 100 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस से आरक्षक राधामोहन शर्मा, शैलेंद्र व चालक राजकुमार पहुंचे और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। युवती को पॉइजन वार्ड के ICU में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत इतनी खराब है कि अभी उसके बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस को पता लगा कि अमन नाम के एक लड़के से उसकी दोस्ती थी। दोनों में प्यार हो गया। इसका गलत फायदा उठाते हुए उसने उसका अश्लील MMS बना लिया। अब वह उसे कुछ दिन से बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। वह MMS मोबाइल से डिलीट करने के बदले डेढ़ लाख रुपए मांग रहा था। दोस्त की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने एसिड पीकर जान देने की कोशिश की है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
कैसे "साड़ी नॉट सॉरी" टैग से ग्वालियर की ऋचा कर रही है महिलाओं को प्रेरित
admin Mar 16, 2022 0 20
टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन, कई फेमस टीवी शोज का रहे हैं हिस्सा...
admin Nov 11, 2022 0 5
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 307
मप्र में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, तीन किताबें तैयार, रविवार को गृहमंत्री अमित शाह भोपाल...
admin Oct 15, 2022 0 11
ग्वालियर में मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, फिर भी नही हो रहे...
admin Jan 25, 2022 0 35