ग्वालियर में उधारी पर दिए पैसे मांगने पर दोस्त ने दोस्त की चाकुओं से गोदकर की हत्या
ग्वालियर में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करती हुई एक घटना सामने आई है। दोस्त द्वारा उधारी के पैसे मांगने पर दूसरे दोस्त व उसकी माँ और बहिन ने उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना मेवाती मोहल्ला कृष्णा विहार कॉलोनी की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया आरोपियों की तलाश ज़ारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राकेश लोधी है और वह महाराजपुरा जड़ेरुआ बांध के पास रहता था। युवक का ट्रांसपोर्ट नगर में खुद का वर्कशॉप है। कुछ समय पहले उसने अपने दोस्त लल्ला जाटव को 40 हजार रुपए उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद भी लल्ला जाटव रुपए लौटा नहीं रहा था। 6 जुलाई को ग्वालियर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान था। दोपहर ढाई बजे वोट डालने के बाद राकेश अपने भाई गंगासिंह के साथ बहोड़ापुर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकला था। राकेश और उसका भाई दोनों अलग अलग गाड़ी पर सवार थे। रास्ते में राकेश अपने दोस्त लल्ला जाटव से उधार पर लिए पैसे मांगने मेवाती मोहल्ला स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंचा। वहां लल्ला जाटव की मां पुष्पा, बहन सोनी, दोस्त नीरज , अजय वाल्मीकिऔर योगेश वहां मौजूद थे। जैसे ही, राकेश अंदर पहुंचा यह उससे गाली गलौज करने लगे। राकेश ने विरोध किया तो सभी ने उसे घेरकर हमला कर दिया। उसे बेल्ट से पीटा और चाकू मार दिया। सीने पर चाकू लगने से वह वहीं घायल होकर बेहोश हो गया। राकेश को उसके भाई ने बचाने का प्रयास किया, तो हमलावर उसकी तरफ भी दौड़े। जिस पर वह भागकर अपने घर आया। बाद में हमलावरों ने उसे बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बिड़ला हॉस्पिटल से घायल को जेएएच फिर दिल्ली सर गंगाराम हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। परिजन उसे लेकर पहुंचे और इलाज शुरू कराया, लेकिन शुक्रवार देर रात राकेश ने दो दिन जिंदगी के लिए तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 6
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 6
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्राफी में पकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल किया अपने नाम
admin Dec 22, 2021 0 52
इंदौर में जुटी व्यापमं व्हिसल ब्लोअर्स की तिकड़ी, कोरोना काल में हुई गड़बड़ियों को जल्द करेंगे उजागर
admin Jul 16, 2021 0 285
भारत की पहली पैराकेनो एथलीट जिसने क्वालीफाई किया टोक्यो 2020 पैरालिंपिक
admin Dec 16, 2021 0 67
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पीएम मोदी की हत्या करने का वीडियो हुआ वायरल, गृहमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने...
admin Dec 12, 2022 0 34
MP VIDHANSABHA ELECTIONS : कांग्रेस का गढ़ सेवड़ा के अंदर जनता चाहती युवा प्रतिनिधित्व,...
admin May 24, 2023 0 123
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए, सेवड़ा विधान सभा का एक चुनावी विश्लेषण।