ग्वालियर में स्टोर संचालक ने विवाहिता से रेप कर बनाए न्यूड फोटो-वीडियो
ग्वालियर में अमेजन कंपनी के स्टोर संचालक ने एक विवाहिता को ऑफिस में प्रोडक्ट पैकिंग की नौकरी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके न्यूड फोटो-VIDEO बना लिए। इसके बाद इन VIDEO को वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार महिला से अपने ऑफिस में दुष्कर्म कर चुका है। घटना दिसंबर 2021 से 22 जनवरी 2022 के बीच तानसेन नगर ऑफिस की है। रेशम मिल निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला का पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण महिला जॉब की तलाश कर रही थी। वह कुछ समय पहले तानसेन नगर स्थित अमेजन कंपनी स्टोर के स्थानीय संचालक नितिन जैन निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी से मिली थी। नितिन ने अपने तानसेन नगर ऑफिस में उसे प्रोडक्ट पैकिंग का काम दिया था। दिसंबर 2021 में वह काम कर रही थी और दूसरा कर्मचारी ऑफिस में नहीं था। तभी कंपनी के संचालक नितिन जैन वहां पर आया और उसे अकेला देखकर अपने ऑफिस में बुलाया। वह यहां पर पहुंची तो आरोपी ने धमकाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी ने उसके फोटो और VIDEO भी बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी से विवाहिता चुप रही तो आरोपी उसका शोषण करने लगा। अब जब उसके शोषण से परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी तो वह अपने कमरे सोता मिला। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर हवालात पहुंचा दिया है। आरोपी से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 24
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 10
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 24
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 10
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 1096
ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin May 26, 2021 0 107
ग्वालियर में नियमों से खिलवाड़ः लाइसेंस निरस्त होने के...
admin Oct 27, 2021 0 184
Gwalior Impact Sting Operation
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पीएम मोदी की हत्या करने का वीडियो हुआ वायरल, गृहमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने...
admin Dec 12, 2022 0 35
भारत बना अंडर-19 एशिया कप की चैंपियन, श्रीलंका को फाइनल में हरा कर खिताब किया अपने नाम
admin Dec 31, 2021 0 82
जानिए सड़क, पानी, रोशनी व्यवस्था, महिला सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर ग्वालियर महापौर...
admin Jun 30, 2022 0 107