MP में आज से सस्ती हुई शराब, MRP से 20% कम रेट पर मिलेगी शराब

<p>MP में आज से सस्ती हुई शराब, MRP से 20% कम रेट पर मिलेगी शराब</p>

एक अप्रैल से कई चीजों के दामों में बदलाव हो रहा है, जैसे दूध के दाम बढ़ रहे हैं, पेट्रोल-गैस बढ़ चुकी है, लेकिन शराब प्रेमियों को शासन ने तोहफा दिया है। आज से नई शराब नीति लागू हो रही है। नीति के मुताबिक प्रदेश में अब देसी और विदेशी शराब MRP (मैक्स रिटेल प्राइज) से 20% तक कम रेट पर मिलेगी। देसी शराब बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने के बीच कमाई का जो मार्जिन था, उसे भी सरकार ने घटा दिया है। अब देसी का 180 एमएल का पौवा 110 से घटकर 85 रु. में मिलेगा। वहीं विदेशी का पौवा जो 200 रुपए का मिलता था वह अब 160 रुपए का मिलेगा। प्रदेश में अभी अंगूर से शराब बनती है। जल्द ही जामुन से भी बनाने की तैयारी चल रही है। नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू होते ही कई नियम बदल गए हैं। राज्य सरकारें आम तौर पर हर वित्त वर्ष में आबकारी नीति में बदलाव करती है। मध्य प्रदेश के लोगों के लिए इस बार आबकारी नीति में कई बड़े शुक्रवार से हो गए हैं। नई नीति के लागू होते ही प्रदेश में अंग्रेजी व देशी शराब सस्ती हो जाएगी। इसके साथ ही घर पर शराब रखने की लिमिट भी बढ़ गई है। 1 अप्रैल से ठेके बदलने थे इसलिए 30 और 31 मार्च को शराब के दाम और कम हो गए। दुकानों पर सुरा प्रेमियों की भीड़ लगी थी। शराब के दाम कम करने के  अलावा सरकार होम बार लाइसेंस भी दे रही है। जिसकी सालाना आय 1 करोड़ रु. या उससे अधिक है, वो 50 हजार रुपए देकर यह लाइसेंस ले सकेगा। अभी एक व्यक्ति तीन बोतल सील पैक और एक खुली बोतल या एक पेटी बीयर रख सकता है। नई नीति से वह चार गुना ज्यादा स्टॉक रख सकेगा।