केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के आंकड़े अनुसार, महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में होती है सबसे ज्यादा महिलाएं और लडकियां गायब।

<p><span>केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के आंकड़े अनुसार, महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में होती है सबसे ज्यादा महिलाएं और लडकियां गायब।</span></p>


मध्यप्रदेश से 1.60 लाख महिलाएं और 38 हज़ार लडकियां गायब, 2019 से 2021 के बीच तीन साल में मध्य प्रदेश से लगभग दो लाख लड़कियां और महिलाएं गायब हो गईं। चौंकाने वाले यह आंकड़े केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं और लड़कियों के गायब होने के मामले में देशभर के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश दुसरे नंबर पर है, जहां से इन तीन वर्षों में सबसे ज्यादा लड़कियां और महिलाएं गायब हुईं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में तीन वर्ष में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं। पिछले सप्ताह संसद में पेश किए गए 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं व उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुईं।

संसद को उपलब्ध कराये गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मध्यप्रदेश से,उसके बाद बंगाल में महिलाएं व लड़कियां गायब हुई।