मंत्री विश्वास सारंग ने सोनिया गाँधी को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की दी सलाह 

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया  गाँधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की सलाह दी है। मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की मानसिकता गुंडों वाली है। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिए गुंडागर्दी की गई। उन्होंने एसीपी उमेश तिवारी के साथ झूमाझटकी कर मारपीट की। वह एक बार नहीं बल्कि कई बार इस तरह की हरकत कर चुके है। उन्होंने मेरे साथ भी बदतमीज़ी की। मंत्री सारंग ने आगे कहा -  कांग्रेस ने इस लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम किया है। कांग्रेसियों ने जमकर गुंडागर्दी की जिसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया। जिस कारण में सोनिया गाँधी जी को पत्र लिखकर उन्हें कहना चाहता हूँ कि दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिए। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भोपाल में हुए पंचायत दौरान कोंग्रेसियों ने हंगामा कर दिया।  जिससे मौके पर मौजूद पुलिस प्रसाशन ने उन्हें रोकने की कोशिश की।  उसी दौरान कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी का कॉलर पकड़ लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया ।