घर के बाहर खेल रही बच्चियों से एड्रेस पूछने के बहाने मनचले ने की छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
शहर में मनचलों के हौसंले बुलंद होते जा रहे है। अब वह बेखौफ होकर लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे है। इसी से जुड़ा ताज़ा मामला ग्वालियर में सामने आया है। ग्वालियर के गोले का मंदिर थाने के सामने काल्पीब्रिज स्थित महावीर कॉलोनी में सिरफिरे ने दो बच्चियों को अपना निशाना बनाया। आरोपी का वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमे वह मल्टी के बाहर खेल रही दो बच्चियों में से एक बच्ची के साथ छेड़खानी करता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी पहले अंदर घुसता है, फिर बच्चियों से पता पूछकर गार्ड को देखता है। बच्चियों को अकेला पाकर वह एक 12 साल की लड़की पर बैड टच करता है। आशंका ऐसी भी है शायद बदमाश लड़की को उठाकर ले जाने की फिराक में था। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बदमाश के इरादों को समझने से पहले ही दोनों लड़कियां चिल्लाने लगीं। इस पर वह भाग निकला। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में शिकायत पर कायमी के लिए आरोपी के मंसूबे को लेकर असमंजस में है। आरोपी किस नीयत से किशोरी को अपना शिकार बना रहा था, इसका पता उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
गंगा-जमुनी तहजीबः ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Apr 1, 2021 0 32
ग्वालियर के सरकारी स्कूलों में लगेगा 35 हज़ार विद्यार्थियों को कोरोना का टीका
admin Dec 29, 2021 0 26
इसीलिए मनाया जाता है ह्यूमन राइट्स डे। जानिए क्या है इस साल की थीम ?
admin Dec 10, 2022 0 5