स्कैन करने पर अब पेड़ खुद बतायेंगे अपनी खासियत

<p>स्कैन करने पर अब पेड़ खुद बतायेंगे अपनी खासियत</p>

ग्वालियर नगर निगम सीमा में लगे हजारों पेड़ अब अपना परिचय खुद देंगे, यह पेड़ बताएंगे कि उनका नाम क्या है और उनका कितना महत्व है। इसके लिए ग्वालियर नगर निगम, जीवाजी विश्वविद्यालय की मदद से अनूठा प्रयोग करने जा रहा है।दरअसल नगर निगम सीमा में करीब 70 प्रकार की प्रजातियों के हजारों पेड़ लगे हैं। शुरुआत में 15 प्रकार की प्रजातियों के एक सैकड़ा पेड़ों पर बार कोर्ड लगाया जाएगा। इस बार कोड को कोई भी व्यक्ति जब स्कैन करेगा तो पेड़ के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे पेड़ का नाम, महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में पता लग सकेगा। हालांकि जीवाजी यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विभाग के छात्र पहले ही कैंपस में लगे 15 प्रजातियों के 40 पेड़ों पर बार कोड लगा चुके हैं। जीवाजी यूनिवर्सिटी का यह प्रयोग सफल रहा, जिसे अब नगर निगम सीमा में आने वाले मोतीमहल के आसपास स्थित पेड़ों पर बारकोड लगाने की कवायद की जा रही है।