पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन, अपने गांधीवादी विचारों से चंबल के 672 डकैतों का करवाया था समर्पण

<p>पद्मश्री डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन, अपने गांधीवादी विचारों से चंबल के 672 डकैतों का करवाया था समर्पण</p>

मुरैना जिले के जन्मे डॉ. एसएन सुब्बाराव का निधन आज सुबह 6 बजे जयपुर में हो गया। सुब्बाराव अपने गांधीवादी विचारों के लिए प्रख्यात हैं और उन्होंने 1970 के दशक में अपने विचारों को बाँट कर ही चंबल के 672 डकैतों का आत्मसमर्पण करवाया था। उन्होंने जौरा में गांधी आश्रम की स्थापना की थी। सुब्बाराव को अपने गांधीवादी विचारों एवं चंबल को दस्यु मुक्त कराने के योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।