ग्वालियर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को नशीला पदार्थ पिलाकर रिश्तेदार ने बनाए न्यूड फोटो और वीडियो, पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का मामला किया दर्ज़
ग्वालियर में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को रिश्तेदार द्वारा ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। रिश्तेदार ने पहले तो बैंक मैनेजर को नशीला पदार्थ पिलाया , फिर उसके महिला के साथ न्यूड फोटो और वीडियो भी बनाये। इसके साथ ही वह यह फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड बैंक मैनेजर विशम्भर दयाल शर्मा ने बताया वे एमपी ऑनलाइन शॉप का संचालन कर रहे हैं। 3 जून को विशम्भर एक कस्टमर की फाइल औऱ किस्त जमा करने 50 हजार रुपए लेकर ट्रेन से ग्वालियर आ रहे थे। जिस ट्रेन में वह थे उसमें ही उनके भांजे का साला मनोज ग्वालियर भी बैठा था। रिश्तेदार होने के कारण वह साथ ही बैठे। ट्रेन से उतरने के बाद मनोज ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर को चक्कर सा महसूस हुआ। इसके बाद वे बेहोश हो गए।जब शाम को उन्हें होश आया तो वह एक मकान में थे। उनके कमरे में मनोज के अलावा एक युवक मंगल सिंह और मीरा नाम की महिला थी। उन्होंने बैग चेक किया तो बैग से 50 हजार रुपए गायब थे। मनोज ने कहा, रुपए नहीं है। इसके बाद महिला के साथ बेहोशी की हालत में लिए गए न्यूड VIDEO दिखाए। वे घबरा गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल किया और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराए। इसके बाद दो लाख रुपए की मांग की। रिटायर्ड मैनेजर ने रुपयों की व्यवस्था करने ले लिए थोड़ा समय मांगा। बातचीत से मामला निपटाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित रिटायर मैनेजर की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 30
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 25
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 30
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 25
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
उत्तर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर प्रमोद कुमार ग्वालियर आए, रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरक्षण किया ।
admin Oct 11, 2021 0 86
MP BANK FRAUD - साइकिल पर चलने वाले व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी पर...
admin May 26, 2023 0 53
बिना जानकारी के आशीष चतुर्वेदी को बनाया गया बैंक फ्रॉड का शिकार, मामले को पुलिस...
भाजपा महापौर प्रत्याशी के फेसबुक पोस्ट के कैप्शन से अनूप मिश्रा का नाम नदारद, पोस्ट वायरल
admin Jul 2, 2022 0 91
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी राहगीर?
admin Sep 26, 2021 0 3626
विधायक प्रवीण पाठक ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ़ में पढ़े कसीदे, वीडियो हुआ वायरल
admin May 23, 2022 0 87