राहुल को देख पसीजा पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर का दिल, बोली - यह मेरे बेटे जैसा है
ग्वालियर के बाल भवन में आज पीएम आवास याेजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयाेजन किया गया था जिसमे प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी पहुंची थीं। कार्यक्रम समाप्त हाेने के बाद जब मंत्री बाहर निकल रही थी तब अजीब वाकया हुआ। दरअसल जब मंत्री उषा ठाकुर बाहर निकलकर गाड़ी में बैठीं ताे अचानक एक 18 साल का लड़का उनके सामने आ गया। मंत्री के काफिले ने जैसे ही यह देखा ताे वह हाल ही लड़के काे हटाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन मंत्री ने उन्हें राेक दिया। मंत्री उषा ठाकुर ने लड़के से पूछा कि नाम क्या है ताे उसने अपना नाम राहुल धाकड़ बताया। जब मंत्री ने उनकाे राेकने का कारण पूछा ताे राहुल ने कहा कि वह उनके नगर इंदौर स्थित चेतन धाम आश्रम में 10 साल से रह रहा था, लेकिन जब माता-पिता नहीं रहे ताे उसे ग्वालियर आना पड़ा। राहुल ने बताया कि यहां वह अपने चाचा-चाची के पास रहता है। राहुल ने कहा कि उसे रोजगार और रहने के ठिकाने की जरूरत है। इसके बाद मंत्री गाड़ी से उतरकर राहुल के पास पहुंची और बाेलीं कि ये मेरे बेटे जैसा है, इसके बाद खुद ही राहुल काे लेकर एडीएम व नगर निगम आयुक्त के पास पहुंची और कहा कि आवास के साथ ही राहुल के लिए स्वराेजगार की व्यवस्था भी कराई जाए। इसके बाद मंत्री रवाना हाे गईं।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 33
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 13
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 33
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 13
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 10
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin May 26, 2021 0 107
ग्वालियर के सरकारी स्कूलों में लगेगा 35 हज़ार विद्यार्थियों को कोरोना का टीका
admin Dec 29, 2021 0 74
भ्रष्टाचारियों की लापरवाही का शिकार हुई 9 साल की मासूम छात्रा, घाटीगांव के सरकारी स्कूल का प्रवेश द्वार गिरने...
admin Dec 14, 2022 0 58
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने दी ट्रांसपोर्टर्स को राहत, अब वाहन पर हर माह 700 नहीं, 200 रुपए प्रति सीट...
admin Oct 7, 2023 0 31