वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

<p><strong>वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार</strong></p>

पढ़ें पूरी खबर:

देश के प्रसिद्ध पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा। विनोद दुआ को पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट कराया गया था। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है।
दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती 'चिन्ना' दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।