शिवराज ने कमलनाथ को कोसा, महापौर शोभा सिकरवार बीच में कार्यक्रम छोड़कर चली गईं
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को ग्वालियर में कई सौगात दी। एलिवेटेड फ्लाईओवर रोड़ के शिलान्यास कार्यक्रम में बीजेपी के सभी नेता और मंत्री शामिल हुए वहीं इसके अलावा कांग्रेस की महापौर शोभा सिकरवार भी कार्यक्रम में शामिल रही। लेकिन इस कार्यक्रम में कुछ अजब तब हुआ जब सीएम शिवराज का संबोधन शुरू हुआ और महापौर शोभा सिकरवार वहां से कार्यक्रम से चली गई। दरअसल सीएम शिवराज ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस के साथ कमलनाथ पर निशाना साधना शुरू कर दिया तो महापौर मंच से चुपचाप उठकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं. उन्हें किसी ने रोका भी नहीं। सीएम शिवराज ने अपने संबोधन के दौरान कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। अब हमारी सरकार किसानों को डिफाल्टर नहीं होने देगी। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने ग्वालियर के साथ ऐतिहासिक अन्याय किया। इतना सुनते ही महापौर शोभा सिकरवार मंच से उठकर सीएम के नजदीक से मंच से उतरकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। महापौर के जाने पर मंच पर बैठे लोगों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब इसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 21
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 21
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 151
G20 संस्कृति कार्य समिति की पहली बैठक 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक
admin Feb 22, 2023 0 51
शहर का एक रोडसाइड डेंटिस्ट जो लोगों की मुस्कान वापस लौटाता है।
admin Sep 17, 2022 0 69