गृह मंत्री का बयान - मध्यप्रदेश में जल्द ही लाया जाएगा ऑनलाइन गेम एक्ट
बच्चों में आए दिन ऑनलाइन गेमिंग (Online gaming) का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऑनलाइन गेम के शौकीन बच्चे तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में बीते दिनों फ्री फायर गेम (Free fire game) खेलने के चक्कर में एक बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस तरह के हादसों को कम करने के लिए अब प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन गेम एक्ट लाने की तैयारी शुरू की है। मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) का बड़ा बयान सामने आया है। मध्यप्रदेश में जल्द ही ऑनलाइन गेम पर Act (Online gaming act) लाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीते दिनों राजधानी भोपाल में घटित घटना बेहद दुखद है। यह एक गंभीर प्रश्न भी है। फ्री फायर गेम की वजह से तेजी से बच्चे इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब ऐसे गेम पर लगाम लगाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लेकर आ रही है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि इसके लिए ड्राफ्ट लगभग तैयार किया जा चुका है। वहीं मध्यप्रदेश में जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।ज्ञात हो कि ऑनलाइन शो के कारण भोपाल में एक बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बच्चा अवधपुरी के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाला पांचवी का छात्र है। बच्चे का नाम सूर्यांश बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 13
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 8
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर के फिजिकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में लगभग 100 स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग से बीमार, सात की हालत गंभीर
admin Oct 4, 2023 0 9
गंगा-जमुनी तहजीबः ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Apr 1, 2021 0 65
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आभा परमार को फिल्म देखने के लिए पूछा
admin Jul 9, 2022 0 85
चंबल की ईशा ने दिखाया दम, भारत को एशियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे दिलाया रजत पदक
admin Dec 28, 2021 0 101
क्या कैलीग्राफी है गुड करियर ऑप्शन? वर्ल्ड कैलीग्राफी डे पर जानिये शहर की प्रोफेशनल कैलीग्राफर गरिमा...
admin Aug 10, 2022 0 66
ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में आज भी संरक्षित है संविधान की मूल प्रति
admin Nov 26, 2022 0 43