आज बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान उर्फ़ पूह का जन्मदिन है, तो आइये जानते हैं आज उनके बारे में

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान उर्फ़ पूह का जन्मदिन है, तो आइये जानते हैं आज उनके बारे में ,
करीना कपूर आज 41 साल की हो गयी हैं और इस मौके पर आज हम आपको लाइफ के बारे में और उनकी टॉप 5 मूवीज के बारे में बताते हैं।
करीना कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की बेटी हैं।
करीना कपूर जब 20 साल की हुईं तो उनको पहली फिल्म रिफ्यूजी मिली, जिसमे उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे।
उसके बाद उनका फिल्मी करियर पटरी पर आ गया और एक बाद एक फिल्में बनाती गयीं। अभी तक वो लगभग 50 फिल्मों में काम कर चुकीं हैं और आगे भी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
अगर उनकी शादी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी ख़ानदान के चिराग सैफ अली खान से 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई के बांद्रा में निजी समारोह का आयोजन कर शादी रचाई, और आज वो 2 बच्चों तैमूर और जहांगीर की माँ भी हैं।
तो आइये अब बात करते हैं उनकी टॉप 5 फिल्मों के बारे में।
चमेली
इस फिल्म के निर्देशक अनंत बलानी है। यह फिल्म 2004 में हिंदी सिनेमा के परदे पर देखने को मिली थी। इस फिल्म में करीना कपूर ने वेश्या का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनका नाम चमेली था।
इस फिल्म में इनके साथ अभिनेता राहुल बोस भी थे जिन्होंने अमन कपूर का किरदार निभाया था।
ओमकारा
इस फिल्म के निर्देशक विशाल भरद्वाज थे। यह फिल्म 2006 में हिंदी सिनेमा के परदे पर देखने को मिली थी।
इस फिल्म में करीना कपूर ने डॉली मिश्रा का किरदार निभाया था और इस फिल्म में वो अजय देवगन की पत्नी बानी थी, जो की ओमकारा "ओमी शुक्ला के किरदार में थे।
इस फिल्म में इनके साथ अभिनेता सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, दीपक डोबरियाल, पंकज त्रिपाठी भी थे।
जब वी मेट
इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज़ अली थे। यह फिल्म 2007 में हिंदी सिनेमा के परदे पर देखने को मिली थी।
इस फिल्म में करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर आदित्य कश्यप के किरदार में नजर आये थे।
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं।
कुर्बान
इस फिल्म के निर्देशक रेंसिल डी'सिल्वा थे। यह फिल्म 2009 में हिंदी सिनेमा के परदे पर देखने को मिली थी।
इस फिल्म में करीना कपूर ने अवंतिका आहूजा का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान एहसान खान के किरदार में थे।
यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं।
उड़ता पंजाब
इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे थे। यह फिल्म 2016 में हिंदी सिनेमा के परदे पर देखने को मिली थी।
इस फिल्म में करीना कपूर ने डॉ प्रीत साहनी का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री आलिआ भट्ट थे।
यह फिल्म एक इंडियन ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म हैं।
What's Your Reaction?






