अंबाह में परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, छात्र की मौके पर हुई मौत
मुरैना के अंबाह में बाइक से परीक्षा देने जा रहे छात्र को अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया हैै।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया।जानकारी के मुताबिक माता बसैया थाना क्षेत्र के बेंडा गांव निवासी संदीप गुर्जर शुक्रवार को अपने नाना के गांव के गोसिन का पुरा में आया हुआ था। संदीप का शनिवार को अंबाह कॉलेज में पेपर था। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था। जैसे ही संदीप गूंज बंधा रोड पर आया तो पीछे से तेज रफ्तार में आए रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से संदीप बाइक सहित गिर गया, उसके बाद ट्रैक्टर के पहिए संदीप को कुचलने हुए निकल गए। घटना स्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली में चंबल नदी से अवैध उत्खनन कर लाया गया अवैध रेत भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वहां से ट्रैक्टर को लेकर भाग गया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर पुलिस के लेट पहुंचने से ग्रामीण भड़क गए और शव को लेकर अंबाह तहसील के सामने जाम लगाने की चेतावनी देने लगे। पुलिस की समझाइश और अवैध रेत के ट्रैक्टर-ट्राली व ड्राइवर को पकड़कर कार्रवाई का भरोसा देने पर लोग माने और चक्काजाम खोला।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू राय ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पर लगाए आरोप
admin Jun 22, 2022 0 83
भारत की पहली पैराकेनो एथलीट जिसने क्वालीफाई किया टोक्यो 2020 पैरालिंपिक
admin Dec 16, 2021 0 70
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 154
MP BANK FRAUD - साइकिल पर चलने वाले व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी पर...
admin May 26, 2023 0 53
बिना जानकारी के आशीष चतुर्वेदी को बनाया गया बैंक फ्रॉड का शिकार, मामले को पुलिस...
सिंधिया समर्थक पप्पन शर्मा की भतीजी लापता, बोले-‘लाडली’ नहीं मिली तो सड़क पर उतरूंगा
admin May 17, 2023 0 105
2018 में सीएम शिवराज की सरकार बनवाने वाले सिंधिया के ख़ास समर्थक, पुनीत शर्मा की...