कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पीएम मोदी की हत्या करने का वीडियो हुआ वायरल, गृहमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान देने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजा पटेरिया एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कर रहे है। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है। वहीं इस वीडियो के सामने आते ही प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए पटेरिया पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विवाद बढ़ता देखकर कांग्रेस नेता पटेरिया ने कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। पटेरिया ने ये बयान कुछ दिन पहले दिया था, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
भारत की पहली पैराकेनो एथलीट जिसने क्वालीफाई किया टोक्यो 2020 पैरालिंपिक
admin Dec 16, 2021 0 23
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्राफी में पकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल किया अपने नाम
admin Dec 22, 2021 0 33