यूटोपिया फेस 2021 में 1000 प्रतिभागियों में से चुने गए विनर

<p>यूटोपिया फेस 2021 में 1000 प्रतिभागियों में से चुने गए विनर</p>

टीम यूटोपिया एंटरटेनमेंट ने शहरवासियों को कोरोना काल में नकारात्मकता से दूर रखने के लिए फेस 2021 सीजन 2 मिस्टर & मिस फोटोजेनिक फेस ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यूटोपिया एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर गिरीश शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्णत: निशुल्क रखी गई थी। इसमें शहर के पांच साल से 50 साल तक के लोगों ने पार्टिसिपेट किया। इनकी उम्र के हिसाब से पांच अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। पिछले वर्ष सीजन वन की सफलता के बाद इस वर्ष प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाने के लिए पिछले दो महीने से अलग-अलग राउंड में नए-नए टास्क प्रतिभागियों को दिए गए। इसमें निर्णायकों द्वारा विनर घोषित किए गए। इस इवेंट का पुरुस्कार वितरण लॉकडाउन खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर छोटे से समारोह के रूप में किया जाएगा। इस इवेंट में गिफ्ट पार्टनर के रूप में सहयोगी संस्था जेडी इंस्टीट्यूट, थंप डांस स्टूडियो आदि संस्थाएं जुड़ी रहीं। इसमें चोपड़ा स्टूडियो का विशेष सहयोग रहा हैं। 

ये बने विजेता

क्यूट जोनः 

मोस्ट लाइक- कार्तिक तिवारी

लीवेन भूपेंद्र

फोटोजेनिक फेस आर्यमन सिंह तोमर

आराध्य मतलानी

टीन जोनः 

मोस्ट लाइक सृजन अग्रवाल

आस्था गुप्ता

फोटोजेनिक फेस निहाल रजक

खुशी जैन

स्मार्ट जोनः

मोस्ट लाइक जितेंद्र सिंह

रितिका अग्रवाल

फोटोजेनिक फेस ग़ालिब चंदोरिया

चित्रांकी अग्रवाल

यूथ जोनः

मोस्ट लाइक मिलन बंसल

छाया वर्मा

फोटोजेनिक फेस राहुल गुप्ता

प्रतिभा दुबे

ओल्ड इस गोल्ड जोनः

मोस्ट लाइक सुनील अग्रवाल

ज्योति बंसल

फोटोजेनिक फेस मुस्तफा नकवी

रचना जैन।