ग्वालियर के गुप्तेश्वर मंदिर के जंगल में मिली महिला की लाश, गला रेत कर की गयी हत्या
ग्वालियर में गुप्तेश्वर मंदिर के जंगलों में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। महिला रात तक घर में ही थी, लेकिन सुबह गायब मिली। जनकगंज गुप्तेश्वर मंदिर के पास निवासी सविता उर्फ पपीता का शव रविवार सुबह गुप्तेश्वर के जंगल में पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले ग्वालियर TI आलोक सिंह परिहार, जनकगंज थाना प्रभारी संतोष यादव मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए। पता लगा है कि मृतका सविता के घर में दो बच्चे व मां है। सविता विधवा थी , उसके पति प्रकाश की मौत लगभग 10 साल पहले ब्लास्ट में हुई थी। पति की मौत के बाद महिला को उसके देवर ने रख लिया, लेकिन कुछ साल बाद देवर भी नाबालिग से गलत हरकत करने पर जेल चला गया। मृतका की मां ने बताया कि सविता को उसके देवर कल्ली ने दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक जाट ने भी उसे किसी प्रॉपर्टी को लेकर धमकाया था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 10
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 7
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 26
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 10
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 7
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
18 जून 1858 को ग्वालियर में क्या हुआ था झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ
admin Jun 18, 2022 0 153
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 154
मप्र में कोरोना से संबंधित सभी रोक खत्म, मेलों पर प्रतिबंध और नाइट कर्फ्यू भी हटेगा
admin Nov 17, 2021 0 46
नया बाजार में महिला को देवी के दर्शन करने के नाम पर उतरवाए 5 लाख रुपए के गहने, लेकर भागे
admin Oct 2, 2023 0 25
ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में आज भी संरक्षित है संविधान की मूल प्रति
admin Nov 26, 2022 0 44
क्या कैलीग्राफी है गुड करियर ऑप्शन? वर्ल्ड कैलीग्राफी डे पर जानिये शहर की प्रोफेशनल कैलीग्राफर गरिमा...
admin Aug 10, 2022 0 68