यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी का थामा दामन 

<p>यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी का थामा दामन&nbsp;</p>

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस को झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी अंकित डेढ़ा ने यूथ कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज 9 मार्च को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा – आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानों, मज़लूमो, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितों और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है। आपको बता दें कि अंकित डेढ़ा NSUI के राष्ट्रीय महा सचिव और दिल्ली NSUI अध्यक्ष रह चुके हैं। अंकित मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा और जबलपुर संभाग के प्रभारी थे। मध्य प्रदेश के लिहाज से ये कांग्रेस को झटका है।