ग्वालियर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने पड़ोसी दबंगों पर लगाया हत्या का आरोप
ग्वालियर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बहोड़ापुर मेवाती मोहल्ला स्थित जगनापुरा गली नंबर में रहने वाले धर्मेन्द्र कुशवाह पेशे से मजदूर था। वह पास ही रहने वाले दबंग भूरा यादव व गजेन्द्र यादव से काफी परेशान था। वह कभी भी घर पर आकर जबरन उसे खेत पर काम करने उठाकर ले जाते थे। गुरुवार सुबह 9 बजे जब धर्मेन्द्र काम की तलाश में जा रहा था। तभी जगनापुरा गली नंबर दो निवासी भूरा यादव उसे घर से अपने साथ खेत पर काम कराने ले गया था। रात को भूरा के बड़े भाई गजेन्द्र यादव ने धर्मेन्द्र के चाचा राजू कुशवाह को कॉल कर बताया कि धर्मेन्द्र को काम करते समय करंट लग गया है। उसकी हालत नाजुक है वह अस्पताल में है, जल्दी आ जाओ। मृतक के चाचा राजू ने बताया कि जब सूचना मिली कि भतीजे को करंट लग गया है तो हम परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। देखा कि वहां वह मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पड़ा था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को डेड हाउस में रखवाने भेज दिया। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मृतक के चाचा राजू कुशवाह ने धर्मेन्द्र की मौत को हत्या बताया है। उनका कहना है कि करंट लगने के निशान शरीर पर कहीं नहीं है। जिसकी मौत करंट से होती है तो शव झुलस जाता है, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ है। यह हत्या है और इसे हादसे का रूप दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 15
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
-
15 Places to Visit In Gwalior
admin Apr 9, 2021 0 7
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
आज के इस शो में हम आपको "अल्फांज़ो रेस्टोरेंट" के "छोले कुलचे और चटपटी चाट" खिलाने वाले हैं
admin Nov 25, 2022 0 43
ग्वालियर ग्लोरी स्कूल में जूनियर छात्रों ने सीनियर को घेरकर की मारपीट, माथे पर आए तीन टांके, 6 सस्पेंड
admin Oct 4, 2023 0 24
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 2472
कैसे "साड़ी नॉट सॉरी" टैग से ग्वालियर की ऋचा कर रही है महिलाओं को प्रेरित
admin Mar 16, 2022 0 68
भाजपा ने 6 वर्ष के लिए बागी प्रत्याशियों को किया निष्कासित, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे है चुनाव...
admin Jul 4, 2022 0 49
Voting Poll
This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies Find out more here