देवर ने शादी का वादा कर भाभी के साथ किया रेप

ग्वालियर में एक महिला ने अपने देवर पर रेप करने का आरोप लगाया है | गिजोर्रा शुक्लहारी निवासी 22 वर्षीय ममता ( बदला हुआ नाम) ने थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसका पति गुजरात की एक कंपनी में जॉब करते हैं। साल 2020 कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने के कारण उसका पति गुजरात में ही फंस गया था | यहां महिला अकेली थी इसका फायदा उसके मौसेरे देवर ने उठाया और धमकाकर दुष्कर्म कर दिया। एक बार हरकत करने के बाद वह धमकाकर और बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी विरोध करती आरोपी उससे कहता था कि कोरोना का लॉकडाउन अब नहीं खुलेगा और उसका पति नहीं लौटेगा। अब वही उससे शादी करेगा। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। जब लॉकडाउन खुला तो पति वहीं काम में व्यस्त हो गया। बाद में वह आया तो भी डरी सहमी पत्नी ने उसे कुछ नहीं बताया इसी बीच महिला ने बेटे को जन्म दिया। जब बेटे का जन्म हुआ तो पति ने कई सवाल खड़े किए। जिस पर महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद महिला को उसका पति लेकर गिजोर्रा थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल देवर पर दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा होने के बाद से आरोपी गायब है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
रामेश्वर यादव बने ग्वालियर के नए लोकायुक्त एसपी
admin Apr 14, 2022 0 20
ये भी पढ़ें
-
पत्नी की बेवफाई से तंग आकर व्यापारी ने की आत्महत्या
admin Feb 18, 2022 0 70
इधर-उधर से
भारत जोड़ो यात्रा के बीच बीजेपी का कांग्रेस को झटका, कमलनाथ के खास नरेंद्र सलूजा ने थामा बीजेपी का दामन...
admin Nov 25, 2022 0 3
पीएम मोदी की हत्या करने वाले बयान पर कांग्रेस ने राजा पटेरिया को भेजा नोटिस, तीन दिन में माँगा जवाब
admin Dec 13, 2022 0 5
इसीलिए मनाया जाता है ह्यूमन राइट्स डे। जानिए क्या है इस साल की थीम ?
admin Dec 10, 2022 0 5
भारतीय फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से लिया संन्यास
admin Dec 24, 2021 0 36