मध्यप्रदेश में स्क्रैप व सरकारी वाहनों की नीलामी पर जल्द पूरी तरह से लगेगी रोक

ग्वालियर। प्रदेश में स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद भी सरकारी विभाग कंडम वाहनों की नीलामी कर रहे हैं। एक तरह से इस दोहरे मापदंड को रोकने के लिए परिवहन मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। स्क्रैप पालिसी में सरकारी वाहनों को भी शामिल कर शर्तें तय की गईं हैं लेकिन इसको लेकर अभी स्क्रैप पालिसी का पालन दूसरे विभाग नहीं कर रहे हैं, इसी कारण नीलामी भी की जा रही है।
अब परिवहन मुख्यालय विभाग के प्रमुख सचिव के माध्यम से वित्त विभाग को इस परेशानी से अवगत कराएगा, जिससे वित्त विभाग की ओर से प्रदेश के लिए स्क्रैप पॉलिसी का पालन करने को लेकर एकरूपता का आदेश जारी हो सके। परिवहन आयुक्त मप्र ने बुधवार को इस संबंध में प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया। मध्य प्रदेश में सितंबर 2022 से स्क्रैप पालिसी लागू हो चुकी है। शासन ने 15 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।
इनकी फिटनेस भी नहीं हो रही है, इसके अलावा सरकारी विभागों में पुराने वाहनों का संचालन बंद हो गया है। निजी वाहनों के स्क्रैप को लेकर मामला अभी वैकल्पिक रखा गया है। यदि व्यक्ति वाहन चलाना चाहता है तो वह रजिस्ट्रेशन को रिन्यूवल करा सकता है। इंदौर, भोपाल के लिए लोग ही पुराने वाहन स्क्रैप कर पा रहे थे, क्योंकि मैसर्स महिंद्रा एमएसटीसी रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड इंदौर और मैसर्स इम्पीरियल कन्स्ट्रक्शन भोपाल में पुराने वाहन खरीद कर स्क्रैप कर रहे हैं। अब ग्वालियर में पुराने वाहन स्क्रैप हो सकेंगे। ग्वालियर में शिवम डिस्पोजल के आवेदन को मंजूरी मिली है और केंद्र भी जल्द सक्रिय होगा।
11 लाख से ज्यादा वाहन स्क्रैप की स्थिति में
प्रदेश में एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं जिनमें 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों की संख्या लगभग 11 लाख से ज्यादा है। यह वाहन स्क्रैप की श्रेणी में हैं। ग्वालियर में 80 हजार से ज्यादा वाहन स्क्रैप की श्रेणी में हैं और ग्वालियर चंबल संभाग में इनकी संख्या दो लाख लगभग है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
सिंधिया समर्थक पप्पन शर्मा की भतीजी लापता, बोले-‘लाडली’ नहीं मिली तो सड़क पर उतरूंगा
admin May 17, 2023 0 82
2018 में सीएम शिवराज की सरकार बनवाने वाले सिंधिया के ख़ास समर्थक, पुनीत शर्मा की...
ग्वालियर में नए संक्रमितों की संख्या से ज्यादा मरीज़ हो रहे हैं ठीक, 24 घंटे में 631 मरीज़ मिले और 635...
admin Jan 24, 2022 0 65
ग्वालियर में थर्ड वेव की आहटः 5 से 14 माह की 3 बच्चियों सहित 4 संक्रमित मिले, बच्चियों की...
admin Jul 20, 2021 0 146
MP VIDHANSABHA ELECTIONS : कांग्रेस का गढ़ सेवड़ा के अंदर जनता चाहती युवा प्रतिनिधित्व,...
admin May 24, 2023 0 104
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए, सेवड़ा विधान सभा का एक चुनावी विश्लेषण।
ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है, उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Nov 7, 2022 0 51
कैसे एक डॉक्टर बने देश के मशहूर कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने ग्वालियर इंपैक्ट को बताई पूरी कहानी
admin Dec 30, 2021 0 107
जनता को लुभाने की कोशिश में दिखे ऊर्जा मंत्री, देर रात सिविल हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा करते...
admin
Nov 15, 2022
0
41
admin Nov 15, 2022 0 41
Voting Poll
This site uses cookies. By continuing to browse the site you are agreeing to our use of cookies Find out more here