कटोराताल चाक़ू हत्याकांड के आरोपियों को वकीलों ने न्यायालय परिसर के बाहर निकलते ही जड़े चांटे
कटोराताल पर चाकुओं से गोदकर की थी शिवांश की हत्या
कटोराताल पर निर्दोष को चाकुओं से गोदने वाले आरोपियों को वकीलों ने न्यायालय परिसर के बाहर निकलते ही चांटे जड़ दिए। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने फौरन मोर्चा संभालकर आरोपियों को जीप में बैठाया और जेल रवाना कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने दो रात पहले हुई शिवांश की हत्या और उसके भाई व दोस्त की हत्या के प्रयास में कोर्ट में पेश किया था, जहां वकील विरोध में उतर आए और एकाएक उन्हें मारने का प्रयास करने लगे।
ज्ञात हो कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के कटोराताल चौपाटी पर शनिवार- रविवार की दरमियानी रात शिवांश शर्मा की बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। यह वारदात उस समय हुई जब मृतक अपने दोस्त विवेक दीक्षित के साथ कटोराताल रोड पर चौपाटी पर गया था तो वहां मौजूद कुछ बदमाशों से उसका बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बदमाशों ने इस विवाद में शिवांश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ऐसे में विवेक ने शिवांश के भाई आयुष को घटना की जानकारी दी थी। तभी आयुष अपने दोस्त वत्सल गर्ग के के साथ साथ वहां पहुंचे और भाई को बचाने लगे तो आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें भी गंभीर चोट आई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपी पुष्पेंद्र परिहार, नरसिंह और शेरू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें सोमवार को पुलिस ने शाम के समय कोर्ट में पेश किया, पुलिस तीनों को लेकर बाहर निकल रही थी कि वकीलों ने उनके साथ मारपीट कर दी। वकीलों की नाराजगी की वजह यह सामने आई कि घटना में घायल आयुष शर्मा और वत्सल गर्ग पेशे से वकील हैं। वकील इसी वजह से आक्रोशित थे और उन्होंने मौका देखकर आरोपियों के साथ झूमाझटकी की ।
पांच आरोपी अब भी फरार इस हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी नरेंद्र खटीक को गिरफ्तार किया । इसके बाद देवेन्द्र राणा, आकाश कुशवाह, पीयूष लोधी, सानू और सौरभ खटीक की गिरफ्तारी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
शिवांश शर्मा की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था । | तभी वकीलों ने आरोपियों के साथ | मारपीट का प्रयास किया, लेकिन | आरोपियों को सही सलामत जेल पहुंचा दिया है ।
अशोक जादौन, सीएसपीइंदरगंज
What's Your Reaction?
Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 32
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 23
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 9
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin May 26, 2021 0 107
ग्वालियर में शादियों के लिए आई नयी कोरोना गाइडलाइन्स, बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगी एंट्री
admin Dec 1, 2021 0 106
बात है! यादाश्त की, ज़िम्मेदारी की, योगदानों की, लापरवाही की।
admin Apr 24, 2023 0 107
अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का दुखद निधन, मिर्जापुर सीरीज में निभाया था ललित का किरदार
admin Dec 2, 2021 0 82
यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र की घटना, ज़मीन बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 32.12 लाख रुपए
admin Oct 29, 2021 0 60