प्रशासनिक अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जोन वाइज चलाने पर जताई सहमति, प्रशासन ने मांगे रूट

टेंपो - ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में रूटों पर चलने को लेकर उपजे विवाद को खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को ई- रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। प्रशासन ने पदाधिकारियों ने सामने तीन प्रस्ताव रखे, जिसमें से ई- रिक्शा को जोन वाइज चलाने पर सहमति बनी है। प्रशासन ने पदाधिकारियों से रूट बनाकर देने को कहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 23 सितंबर को मेला ग्राउंड पर ई-रिक्शा चालकों की महापंचायत आयोजित की गई है, जिसमें चालकों को जोन वाइज चलने की जानकारी दी जाएगी और इसी दिन रूट बनाकर प्रशासन को दे दिए जाएंगे। टेंपो, ऑटो की हड़ताल के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
टेंपो और ऑटो रिक्शा चालक मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने व अन्य मांगों को लेकर 18 सितंबर से हड़ताल पर हैं, साथ ही यूनियन के उमाशंकर चौरसिया व सुभाष निगम 15 सितंबर से अनशन पर हैं। गुरुवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर यूनियन नेताओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। टेंपो यूनियन से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित में नहीं दिया जाता है कि ई-रिक्शा सिर्फ जोन वाइज चलेंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
टेंपो - ऑटो यूनियन ने तीन प्रस्ताव दिए थे, जिसमें से ई- रिक्शा चालक जोन वाइज चलने को तैयार हैं, उनसे रूट मांगे हैं ।
टीएन सिंह, एडीएम
प्रशासन ने ई-रिक्शा जोन वाइज चलाने को लेकर रूटमांगे हैं। ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा है, इसलिए 55 रूट के बजाए 100 रूट बनाना होंगे 23 सितंबर को महापंचायत बुलाई है, इसी दिन प्रशासन को रूट बनाकर दे दिए जाएंगे ।
रामलखन झा, अध्यक्ष
ई-रिक्शा चालक संघ ई-रिक्शा जोन वाइज ही चलेंगे, यह लिखित में मिलने तक हड़ताल खत्म नहीं होगी ।
राहुल चौहान, अध्यक्ष टेंपो चालक संघ
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
इंदौर में जुटी व्यापमं व्हिसल ब्लोअर्स की तिकड़ी, कोरोना काल में हुई गड़बड़ियों को जल्द करेंगे उजागर
admin Jul 16, 2021 0 283
गंगा-जमुनी तहजीबः ग्वालियर का मुस्लिम फ़नकार बनाता है उज्जैन के बाबा महाकाल की पगड़ी
admin Apr 1, 2021 0 58
भ्रष्टाचारियों की लापरवाही का शिकार हुई 9 साल की मासूम छात्रा, घाटीगांव के सरकारी स्कूल का प्रवेश द्वार गिरने...
admin Dec 14, 2022 0 43
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आभा परमार को फिल्म देखने के लिए पूछा
admin Jul 9, 2022 0 70
MP VIDHANSABHA ELECTIONS : कांग्रेस का गढ़ सेवड़ा के अंदर जनता चाहती युवा प्रतिनिधित्व,...
admin May 24, 2023 0 104
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए, सेवड़ा विधान सभा का एक चुनावी विश्लेषण।
आगामी 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही अटके 1800 करोड़ से अधिक के विकास...
admin Oct 10, 2023 0 11
यहां विराजे हैं डॉक्टर हनुमान: “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरत हनुमत बलबीरा”
admin Oct 4, 2021 0 1945