नया बाजार में महिला को देवी के दर्शन करने के नाम पर उतरवाए 5 लाख रुपए के गहने, लेकर भागे

ग्वालियर में दिनदहाड़े तीन बदमाश एक महिला को देवी मां के दर्शन कराने का झांसा देकर 5 लाख रुपए के गहने उतरवाकर ले गए। बदमाशों ने महिला को डराया था कि उन्होंने देवी मां के दर्शन नहीं किए तो कुछ अनिष्ठ हो जाएगा। जिस पर महिला ने गहने उतार दिए थे। इसके बाद बदमाश कुछ देर में आने की कहकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना रविवार दोपहर नया बाजार की है।
पहले परिजन कोतवाली थाने पहुंचे, लेकिन घटना स्थल कंपू थाना का होने पर परिजन कंपू थाना पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो एक संदेही नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर पड़ताल कर रही है।
शहर के नया बाजार निवासी सुरेशचन्द्र गुप्ता व्यवसायी हैं। उनकी 50 वर्षीय पत्नी मालती गुप्ता के साथ रविवार दिनदहाड़े जेवरात ठगने की घटना हुई है। महिला रोज नया बाजार चौराहे पर हनुमान मंदिर के दर्शन करने जाती है और वहां से भैरो मंदिर दर्शन करते हुए घर पहुंचती हैं। रोज की तरह रविवार को भी मालती दोनो मंदिर मे दर्शन करने के बाद वह सब्जी लेने जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोका। उनसे बोला कि माताजी एक तरफ आ जाओ। उन्हें लगा कि कोई परिचित होगा। इसके बाद उसने कहा कि मैं आपको देवी मां के दर्शन करवाता हूं। इससे परिवार पर आए सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने मना किया, लेकिन तभी उसका दूसरा साथी आ गया। वह बोला माताजी चिंता नहीं करो, यह जो कह रहा है सच कह रहा है। यदि माता के दर्शन करने के लिए मना किया तो अनिष्ठ हो जाएगा। उन्होंने महिला के हाथ से करीब साढ़े सात तोले की चार सोने की चूडी़ और डेढ़ तोले वजनी गले से सोने की जंजीर उतरवा ली फिर सोने के सारे गहने लेकर अभी आने की कहकर गए और लौटकर नहीं आए। महिला ने इतना ही देखा कि दोनों युवक बाइक सवार तीसरे साथी के साथ फरार हाे गए।
वारदात होने पर गुप्ता परिवार पहले कोतवाली थाने गया वहां से पुलिस मौके पर आइे तो उन्होंने कहा कि यह हमारा क्षेत्र नहीं है। इसके बाद वह कंपू थाने पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया। टीआई कंपू ने पूरी गंभीरता से मामले को लिया। इसके बाद तुरंत ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचाए। CCTV कैमरे चैक किए तो बदमाश एक बाइक पर जाते हुए दिखाइे दे गए।
पुलिस का कहना
कंपू थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि एक महिला से कुछ बदमाश सोने के गहने लेकर चंपत हो गए है। फिलहाल धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?







Related Posts
- Comments
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
लोकप्रिय
-
क्यों ढोक लगाते हैं चम्बल के बाबा देवपुरी से गुजरने वाले सभी...
admin Sep 26, 2021 0 22
-
वृद्धाश्रम - वृद्धावस्था की कहानी
admin Dec 16, 2021 0 17
-
ग्वालियर का गूजरी महल: राजा मान सिंह और रानी मृगनयनी के प्रेम की निशानी
admin Oct 16, 2021 0 14
ये भी पढ़ें
इधर-उधर से
मध्यप्रदेश में स्क्रैप व सरकारी वाहनों की नीलामी पर जल्द पूरी तरह से लगेगी रोक
admin Sep 14, 2023 0 23
भारत की पहली पैराकेनो एथलीट जिसने क्वालीफाई किया टोक्यो 2020 पैरालिंपिक
admin Dec 16, 2021 0 56
ग्वालियर में कोरोना की वापसी, 48 घंटे में मिले 4 नए संक्रमित
admin Dec 4, 2021 0 85
मप्र में कोरोना से संबंधित सभी रोक खत्म, मेलों पर प्रतिबंध और नाइट कर्फ्यू भी हटेगा
admin Nov 17, 2021 0 42
भाजपा ने 6 वर्ष के लिए बागी प्रत्याशियों को किया निष्कासित, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे है चुनाव...
admin Jul 4, 2022 0 39
जमीन दिखाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ठगे 1.93 करोड़ रुपए, एफआईआर होने के बाद आरोपी हुए फरार
admin Oct 19, 2021 0 84