केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की सुपुत्री के भव्य विवाह समारोह में लगा मंत्रियों व मुख्य मंत्रियों का जमावड़ा। लोगों ने पूरे समारोह को राजनीति व चुनाव से जोड़ कर देखा। 

केंद्रीय मंत्रियों, मुख्य मंत्रियो से लेकर कार्यकर्ता तक, विवाह में उपस्थित रही कई हस्तियां। लोगो ने इसे आने वाले चुनाव व सिंदिया खेमे के लिए बताया शक्ति प्रदर्शन।

<p>केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की सुपुत्री के भव्य विवाह समारोह में लगा मंत्रियों व मुख्य मंत्रियों का जमावड़ा। लोगों ने पूरे समारोह को राजनीति व चुनाव से जोड़ कर देखा।&nbsp;</p>
<p>केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की सुपुत्री के भव्य विवाह समारोह में लगा मंत्रियों व मुख्य मंत्रियों का जमावड़ा। लोगों ने पूरे समारोह को राजनीति व चुनाव से जोड़ कर देखा।&nbsp;</p>
<p>केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की सुपुत्री के भव्य विवाह समारोह में लगा मंत्रियों व मुख्य मंत्रियों का जमावड़ा। लोगों ने पूरे समारोह को राजनीति व चुनाव से जोड़ कर देखा।&nbsp;</p>

ग्वालियर।  देश में इस वर्ष पांच राज्यों में चुनाव परस्तिव्त हैं, इन प्रस्तावित राज्यों में एक राज्य मध्य प्रदेश भी है। चुनावी वर्ष को देखते हुए तमान पार्टी व नेता अपने अपने स्तर पर लोकतंत्र के इस हर पांच वर्षीय होने वाले कुम्भ की तैयारियों में जुट चुके हैं। इसी चुनावी माहौल और तैयारियों के बीच प्रदेश के ग्वालियर जिले से पांच जून को होने वाले एक भव्य समारोह की खबर आती है। यह समारोह कोई राजनीतिक सम्मलेन या रैली नहीं थी, बल्कि क्षेत्र के ही भारत सरकार में कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी की सुपुत्री का विवाह समारोह था। 

पूरे शहर में पिछले कई दिनों से चर्चित इस समारोह की भव्य तैयारियां की गई। गोले का मदिर स्थित मेला मैदान को पूरे समारोह की अगुवाई करने हेतु सजाया गया व कई वीआईपीयों के आगमन की तैयारियां की गयीं। विवाह में सम्मिलित होने वाली हस्तियों में देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, उड़ियान मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंदिया, शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई अन्य मंत्री व मुख्य मंत्रियों का हुजूम लगा। बड़े मंत्रियों के साथ साथ प्रदेश की राजनीती में मौजूद छोटे से लेकर बड़े हर स्तर के कार्यकर्ता व नेता ने इन समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही बॉलीवुड के प्रख्यात रैपर व लाखों दिलों की धड़कन यो यो हनी सिंह की भी उपस्थिति इस समारोह में देखि गई। इस पूरे कार्यक्रम में माननिये नरेंद्र सिंह तोमर के साथ साथ उनके सुपुत्र रामू तोमर व रघु तोमर को पूरे समारोह का संचालन व अतिथियों का स्वागत करते भी देखा गया।  

समारोह अपने आप में हर स्तर पर भव्य था। इसकी भव्यता का चर्चा पूरे शहर व सोशल मीडिया के साथ मीडिया में एक चर्चा का विषय रहा। इसके साथ राजनैतिक पंडितों और आम जनता ने इस पूरे समारोह को राजनीति से भी जोड़ कर देखा। जहाँ कुछ लोगो की मानी जाये तो यह समारोह प्रदेश की राजधानी भोपाल या देश की राजधानी दिल्ली में भी कराया जा सकता था। मगर इस पूरे समारोह का संचालन ग्वालियर में करने को लेकर यह कहा जा रहा है की इस क्षेत्र की भाजपा की राजनीति में कथाकथित दो खेमो में से एक खेमे का यह एक साफ़ शक्ति प्रदर्शन है। जिसका प्रभाव इस क्षेत्र में आने वाले विधान सभा चुनाव में देखा जायेगा। इस समारोह में बुलाये गए सौ से अधिक बड़े नेताओं का आगमन यह प्रमाण देता है की केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का उनके क्षेत्र में कुछ समय से विलुप्त माना जाने वाला प्रभाव अभी भी प्रबल है व उनके राजनैतिक वर्चस्व में इस समारोह की भव्यता को उन्नति के रूप में देखा जा रहा है। वही कांग्रेस से भाजपा में आये सिंदिया व उनके समर्थकों के लिए आने वाले विधान सभा चुनावों को देखते हुए इस समारोह को कुछ पंडितों ने एक चिंता का विषय बताया है। साथ ही इस भव्य समारोह के बीच पूरी राजनैतिक गतिविधि को चुनावी द्रष्टिकोण से समझना क्षेत्रीय नेताओं व आम जनता के लिए बड़ा ज़रूरी हो जाता है।