ग्वालियर के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, रविवार-सोमवार रात रही सीजन की सबसे ठंडी रात

<p>ग्वालियर के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, रविवार-सोमवार रात रही सीजन की सबसे ठंडी रात</p>

ग्वालियर में नवम्बर के दुसरे सप्ताह में ही तापमान में कमी आई है और ठण्ड अचानक से बढ़ने लगी है। पीछे साल के मुकाबले इस साल ठण्ड जल्दी आ रही है। बीती रविवार-सोमवार रात तो ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में ठंडी हवा का भी एहसास हो रहा है। तापमान में गिरावट की वजह से हल्का कोहरा भी छाने लगा है। तापमान में सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

ऐसे बदलते हुए मौसम में लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए और गरम कपड़े पहनकर ही बहार निकलना चाहिए। मौसम विभाग ने बताया है की इस सीजन में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग द्वारा तापमान में लगातार गिरावट का कारण उत्तर से चलने वाली ठंडी हवा को बताया गया है।